कोलकाता में मूक-बधिर युवती के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
कोलकाता में बलात्कार की घटना
कोलकाता में शनिवार की सुबह एक व्यक्ति ने 20 वर्षीय मूक-बधिर युवती के साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ही गिरफ्तारी की गई। यह घटना शहर के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के नडियाल इलाके में रात लगभग 12:30 बजे हुई।
अधिकारी ने बताया कि पीड़िता को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी चिकित्सा जांच चल रही है। उन्होंने घटना के बारे में अधिक जानकारी दिए बिना कहा कि विशेष सूचना के आधार पर नडियाल पुलिस थाने के अधिकारियों ने छापेमारी की और शनिवार सुबह करीब 6:35 बजे आरोपी को पकड़ लिया।
अधिकारी ने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसे बाद में स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।