कॉकरोच जनता पार्टी: इंस्टाग्राम पर नया राजनीतिक ट्रेंड
नई दिल्ली में सोशल मीडिया पर हलचल
नई दिल्ली: हाल के दिनों में देश के डिजिटल और राजनीतिक क्षेत्र में एक नया सोशल मीडिया ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। 'कॉकरोच जनता पार्टी' (@cockroachjantaparty) नामक एक ऑनलाइन व्यंग्य अभियान ने इंस्टाग्राम पर महज कुछ ही दिनों में सबसे बड़ा राजनीतिक ट्रेंड बनकर उभरा है। इस अभियान की ताकत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसके लॉन्च के चार दिन के भीतर ही इस अकाउंट ने 11 मिलियन (1 करोड़ 10 लाख) से अधिक फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है.
फॉलोअर्स की दौड़ में बीजेपी पीछे
फॉलोअर्स की रेस में बीजेपी पीछे, कांग्रेस अब भी आगे
21 मई को जब इस अकाउंट ने 11 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा छुआ, तो इसने सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल (@bjp4india) को पीछे छोड़ दिया, जिसके पास लगभग 8.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। हालांकि, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस अभी भी इस दौड़ में सबसे आगे है, जिसके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट (@incindia) पर लगभग 13.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) के इंस्टाग्राम पर करीब 1.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जहां बीजेपी ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 18 हजार से अधिक पोस्ट किए हैं, वहीं कॉकरोच जनता पार्टी ने केवल 56 पोस्ट के माध्यम से यह रिकॉर्ड बनाया है.
सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से शुरू हुआ आंदोलन
सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से हुई शुरुआत
यह आंदोलन 16 मई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर मजाकिया अंदाज में शुरू हुआ। कहा जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट में एक सुनवाई के दौरान माननीय चीफ जस्टिस सूर्यकांत की एक कथित टिप्पणी के बाद युवाओं ने इसे व्यंग्यात्मक आंदोलन का रूप दे दिया। इसके अगले दिन इसका इंस्टाग्राम अकाउंट लॉन्च किया गया, जिसने महज 78 घंटे में 30 लाख और चार दिन में 11 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया। इसके अलावा एक्स (X) पर भी इसके 1.65 लाख फॉलोअर्स हो चुके हैं.
युवाओं की नाराजगी का नया मंच
युवाओं की नाराजगी का नया मंच
यह प्लेटफॉर्म खुद को 'युवाओं का, युवाओं के लिए और युवाओं द्वारा बनाया गया राजनीतिक मंच' बताता है। इसके पोस्ट मुख्य रूप से देश में बेरोजगारी, राजनीतिक जवाबदेही, परीक्षाओं के पेपर लीक और युवाओं से जुड़े जमीनी मुद्दों पर केंद्रित हैं। बीजेपी को पछाड़ने के बाद इस अकाउंट से 'वर्ड लार्जेस्ट पार्टी दे सेड' (World’s Largest Party They Said) जैसे तंज भरे पोस्ट लिखकर कटाक्ष किया गया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह ट्रेंड पारंपरिक राजनीति के खिलाफ युवाओं के भीतर बढ़ती नाराजगी और सोशल मीडिया आधारित अभिव्यक्ति का एक बड़ा संकेत है.