×

किसान ने सांप को काटकर किया अनोखा काम, जानिए पूरी कहानी

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक किसान ने सांप के काटने पर अनोखा जवाब दिया। उसने सांप को पकड़कर काट लिया और चबाने लगा। इस घटना ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। जानिए इस अजीबोगरीब घटना की पूरी कहानी और किसान की प्रतिक्रिया।
 

सांप के काटने पर किसान ने किया अजीब काम


सोशल मीडिया पर कई बार ऐसी घटनाएं देखने को मिलती हैं, जो हमें हंसने पर मजबूर कर देती हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के बांदा से एक अनोखी घटना सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, एक किसान को सांप ने काट लिया, जिसके बाद किसान ने भी सांप को काटकर जवाब दिया। इतना ही नहीं, उसने सांप को काटकर चबाना भी शुरू कर दिया। जब परिवार वालों को इस घटना का पता चला, तो उन्होंने तुरंत किसान को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि किसान अब सुरक्षित है।


जानकारी के अनुसार, 55 वर्षीय मातबदल यादव अपने गांव स्योहट में खेती करते हैं। वह अपने घर में चारपाई पर आराम कर रहे थे, तभी एक सांप ने उनके हाथ को काट लिया। इस पर मातबल यादव को गुस्सा आ गया और उन्होंने सांप को पकड़कर काट लिया। जब परिवार वालों को इस घटना का पता चला, तो उन्होंने उसे अस्पताल पहुंचाया।


सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर कई लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सांप एक खतरनाक जीव होता है, और कोई भी व्यक्ति इसके करीब जाने से कतराता है। लेकिन मातबल यादव ने इस मामले में एक अनोखा काम किया है।