कानपुर की ठाकुर गर्ल का नया वीडियो वायरल, बदतमीजी का आरोप
कानपुर की ठाकुर गर्ल का नया वीडियो
कानपुर: सोशल मीडिया पर एक बार फिर कानपुर की ठाकुर गर्ल का एक वीडियो तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो में वह एक मुस्लिम युवक पर बदतमीजी का आरोप लगाते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा में यात्रा करते समय उस युवक ने उनके साथ अनुचित व्यवहार किया। जब उसने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की, तो उन्होंने उसे मुक्का मारा और वह वहां से भाग गया।
वीडियो में उन्होंने कहा, 'मुझे ऐसा महसूस हुआ कि उसका हाथ मेरे शरीर के एक हिस्से को छू गया।' वायरल बैंककर्मी ने बताया कि वह अपनी ब्रांच से मेट्रो स्टेशन जा रही थीं और ई-रिक्शा में बैठी थीं। उनके बगल में एक महिला थी और सामने एक मुस्लिम व्यक्ति। उन्होंने कहा कि वह कुछ परेशान थीं और ध्यान नहीं दिया, लेकिन अचानक उस व्यक्ति का पैर उनके दोनों पैरों के बीच पहुंच गया।
उन्होंने आगे कहा, 'अचानक उसका हाथ मेरे कुर्ते के अंदर पहुंच गया। मैंने उसे धक्का दिया और मुक्का मारा। मैं जहां थी, वह एक भीड़भाड़ वाला मुस्लिम क्षेत्र था, इसलिए मैं ज्यादा कुछ नहीं कह पाई। मैंने जितना संभव था, उतना किया।' उन्होंने यह भी कहा कि उस व्यक्ति ने गलती मानने के बजाय उनसे कहा कि उन्हें बैठने की तमीज नहीं है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ऐसे लोग अपनी बहू-बेटियों को बुर्के में रखते हैं और दूसरों की इज्जत के साथ खिलवाड़ करते हैं। उन्होंने कहा, 'ये सेक्युलरिज्म का तमांचा है जो हमारे मुंह पर है। हमें अपनी पहचान बनानी चाहिए और इनकी औकात बतानी चाहिए।'