कांग्रेस का संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ कार्यक्रम: सांगानेर में बैठक
सांगानेर विधानसभा में कांग्रेस की बैठक
जयपुर में कांग्रेस पार्टी द्वारा 'संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ' कार्यक्रम के तहत विधानसभा स्तर पर मीटिंग्स का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में, सांगानेर विधानसभा के जनसेवा कार्यालय में प्रदेश महासचिव और विधायक प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इस बैठक में जयपुर शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा ने संगठन के नव निर्माण पर जोर दिया।
सांगानेर विधानसभा के नए प्रभारी गोविंद डांगा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नए सिरे से संगठन को भाजपा के खिलाफ मजबूत करेगी और आम जनता की आवाज को हक के साथ उठाएगी।
पुष्पेंद्र भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार हार के डर से संविधान का उल्लंघन कर चुनाव नहीं करवा रही है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्य ठप हैं और जनता के अधिकारों का हनन हो रहा है। सांगानेर की जनता आज गंभीर समस्याओं का सामना कर रही है, जबकि मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र होने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
बैठक में निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष राजीव चौधरी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमसिंह सिंघानिया, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश व्यास, पार्षद आशीष परेवा, हरिओम स्वर्णकार, अमित सैनी, सुनील सिंघानिया, मंडल अध्यक्ष राजू छावड़ी, राजेंद्र सेठी, अंशु मेंदवास, हनुमान सैनी, हनुमान शर्मा, मनोज मीणा, सचिन मीणा, राहुल सैनी, डॉ प्रदीप शर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।