×

कर्नाटक में महिला का शव टुकड़ों में मिलने से मचा हड़कंप

कर्नाटक के तुमकुरु जिले के कोलाला गांव में एक महिला का शव टुकड़ों में मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। राहगीरों द्वारा सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया और कई प्लास्टिक बैग बरामद किए, जिनमें महिला के अंग शामिल थे। पुलिस का मानना है कि महिला की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और शव को काटकर यहां फेंका गया। इस वीभत्स हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
 

महिला का शव बरामद होने से फैली सनसनी


क्राइम न्यूज़: कर्नाटक के तुमकुरु जिले के कोरतगेरे में कोलाला गांव में एक महिला का शव टुकड़ों में मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने बताया कि शव के हिस्से कई प्लास्टिक बैग में भरकर सड़क किनारे फेंके गए थे। जैसे ही मामले की जानकारी मिली, स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। बैग खोलते ही पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। अब इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


राहगीरों की सूचना पर शुरू हुई जांच

7 अगस्त को राहगीरों ने सड़क किनारे रखे सात प्लास्टिक बैग में महिला के अंग देखे और पुलिस को सूचित किया। इसके बाद कोरतगेरे पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया और 8 अगस्त को सात और बैग बरामद किए, जिनमें महिला के बाकी अंग और सिर मिला। जांच टीम के एक अधिकारी ने बताया कि महिला की पहचान सिर के आधार पर लगभग कर ली गई है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।


विशेष टीम का गठन

तुमकुरु के पुलिस अधीक्षक अशोक केवी ने शुक्रवार को एक विशेष टीम का गठन किया और कोलाला गांव तथा आसपास के क्षेत्रों में तलाशी का आदेश दिया। अधिकारियों का मानना है कि महिला की हत्या करने वाले आरोपी शव के टुकड़ों को कार से लाकर फेंक सकते हैं और यह भी संभावना है कि बैग चिम्पुगनहल्ली और वेंकटपुरा गांवों के बीच बिखरे हो सकते हैं।


पुलिस की जांच जारी

पुलिस का मानना है कि महिला की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और फिर शव को काटकर यहां फेंका गया। शनिवार को भारी बारिश के कारण बाकी हिस्सों की तलाश में कठिनाई आई। मामले की जांच जारी है और पुलिस हत्यारों की पहचान करने में जुटी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला की हत्या का कारण क्या था और इस वीभत्स हत्या को अंजाम देने वाले कौन हैं।


बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला

पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम में तीन महिलाओं ने मिलकर एक बुजुर्ग महिला की दाउली से काटकर हत्या कर दी। यह मामला डायन-बिसाही से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना जमशेदपुर से 22 किलोमीटर दूर बोड़ाम थाना क्षेत्र के धोबनी जंगल में हुई। पुलिस ने मंगलवार की शाम भावी सिंह (60) का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बुधवार को मृतक के मंझले बेटे सुधीर सिंह के लिखित बयान पर बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।