कमर और पेट की चर्बी घटाने के प्राकृतिक उपाय
कमर और पेट की चर्बी घटाने के उपाय
आज हम आपको पेट और कमर की चर्बी कम करने के कुछ बेहतरीन प्राकृतिक उपाय बताएंगे। आजकल वजन बढ़ने की समस्या से हर कोई परेशान है। लोग वजन घटाने के लिए काफी पैसे खर्च करते हैं, लेकिन फिर भी परिणाम नहीं मिलते। एक घरेलू ड्रिंक है, जो बिना डाइटिंग और एक्सरसाइज के आपके वजन को कम करने में मदद कर सकता है।
वजन कम करने के लिए लोग अक्सर डाइटिंग और एक्सरसाइज करते हैं। कई लोग दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन दवाइयों से वजन तो कम हो जाता है, लेकिन कुछ समय बाद फिर से बढ़ जाता है। आज हम आपको एक ऐसा नुस्खा बताएंगे, जिसे आप सर्दियों में रोजाना इस्तेमाल करके अपने वजन और कमर की चर्बी को कम कर सकते हैं।
भारत में मोटे लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वर्तमान में लगभग 4 करोड़ 10 लाख लोग ऐसे हैं, जिनका वजन सामान्य से अधिक है। अधिकांश लोग शुरुआत में मोटापे पर ध्यान नहीं देते, लेकिन जब यह बढ़ जाता है, तो उन्हें इसे कम करने के लिए घंटों मेहनत करनी पड़ती है। मोटापे के कारण कई स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होती हैं, विशेषकर पेट और कमर पर। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए प्राकृतिक उपायों का सहारा लिया जा सकता है।
मोटापा, पेट और कमर की चर्बी घटाए :
1. मेथीदाना का कमाल :
पेट और कमर की चर्बी कम करने के लिए एक गिलास पानी में दो चम्मच मेथी रात भर भिगोकर रखें। सुबह उठकर इसे चबाकर खाएं और बचा हुआ पानी पी लें। नियमित रूप से ऐसा करने से आपकी कमर का आकार 36 से 25 तक कम हो सकता है।
2. जौ का पानी :
वजन कम करने में जौ बहुत फायदेमंद होता है। इसमें ऐसे तत्व होते हैं जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं। जौ का पानी बनाने के लिए दो बड़े चम्मच जौ को दो लीटर पानी में उबालें। जब यह हल्का गुलाबी रंग का हो जाए, तो इसे छानकर रोजाना पिएं। इसमें नींबू, शहद और नमक भी मिलाया जा सकता है।
जौ के पानी को तैयार करने की विधि : जौ को चार घंटे तक भिगोकर रखें, फिर इसे तीन से चार कप पानी में मिलाकर धीमी आंच पर 45 मिनट तक उबालें। ठंडा होने पर इसे बोतल में भरकर रोजाना पिएं।
3. निम्बू के छिलके और अदरक का रस :
इस ड्रिंक के लिए पांच निम्बू के छिलके, एक चम्मच अदरक का रस और एक लीटर पानी की आवश्यकता है। निम्बू के छिलके में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-सी की भरपूर मात्रा होती है। इसे बनाने के लिए एक लीटर पानी को गर्म करें, उसमें निम्बू के छिलके डालें और 8-10 मिनट तक उबालें। फिर अदरक का रस मिलाएं।
सेवन की विधि : इस पानी को दिन में 3-4 बार पिएं। एक महीने तक इसका सेवन करने से पेट की चर्बी कम होगी।
अन्य असरदार प्राकृतिक उपाय तथा इन बातों का रखें ध्यान :
वजन कम करने के लिए खान-पान में सुधार आवश्यक है। कुछ प्राकृतिक चीजें वजन को नियंत्रित करने में मदद करती हैं।
- ज्यादा कार्बोहाइड्रेट वाले खाद्य पदार्थों से बचें।
- गेहूं, सोयाबीन और चने के मिश्रित आटे की रोटी का सेवन करें।
- रोज पत्तागोभी का जूस पिएं।
- पपीता नियमित रूप से खाएं।
- दही और छाछ का सेवन करें।
मोटापा कम करने के लिए हरी मिर्च या काली मिर्च का सेवन करें। मिर्च में कैप्साइसिन होता है, जो भूख को कम करता है।
एक चम्मच पुदीना रस को 2 चम्मच शहद में मिलाकर लेने से मोटापा कम होता है।
सब्जियों और फलों का सेवन अधिक करें। सुबह उठते ही 250 ग्राम टमाटर का रस पीने से पेट अंदर हो जाता है।
अधिक खाना खाने से बचें और मीठा खाने से भी परहेज करें।