कन्नौज में सड़क हादसे में कांग्रेस नेता की मौत, राहुल गांधी ने जताया शोक
कन्नौज में दर्दनाक सड़क दुर्घटना
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक भयानक सड़क दुर्घटना में कांग्रेस नेता प्रवीण कुशवाहा और उनकी साली की जान चली गई। यह हादसा तालग्राम थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुआ, जब तेज गति से चल रही इनोवा कार अनियंत्रित होकर एक खंभे से टकरा गई। इस दुर्घटना में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना ड्राइवर की नींद की झपकी के कारण हुई।
कांग्रेस नेता की आकस्मिक मृत्यु पर राहुल गांधी ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने 'X' पर एक पोस्ट में लिखा, "भागलपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा के असामयिक निधन की खबर अत्यंत दुखद है। उनकी संगठन के प्रति निष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा। मैं शोक संतप्त परिवार, मित्रों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इस कठिन समय में मैं उनके साथ खड़ा हूं।"
खबर को अपडेट किया जा रहा है।