×

कठुआ में भूस्खलन से हुई मौतों पर उपराज्यपाल का दुख व्यक्त

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कठुआ जिले में बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कई लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को राहत कार्यों की जानकारी दी और प्रभावित क्षेत्रों में सहायता के लिए प्रशासन को निर्देशित किया। इस त्रासदी में कम से कम सात लोगों की जान गई और कई अन्य घायल हुए हैं। उपराज्यपाल ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
 

कठुआ में बारिश के कारण भूस्खलन

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को कठुआ जिले में बारिश के चलते हुए भूस्खलन में कई लोगों की जान जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह को राहत और बचाव कार्यों की स्थिति से अवगत करा दिया गया है।


सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘कठुआ के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के कारण हुए भूस्खलन में लोगों की मौत से मैं अत्यंत दुखी हूं। यह एक दिल दहला देने वाली घटना है।’’


उन्होंने आगे कहा, ‘‘केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सेना, एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल), एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल), पुलिस और प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे बचाव कार्यों की जानकारी दी गई है।’’


रविवार की सुबह कठुआ जिले में बादल फटने और भूस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम सात लोगों की जान चली गई और पांच अन्य घायल हुए। उपराज्यपाल ने कहा, ‘‘मैंने प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और सहायता कार्यों का समन्वय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही, मौके पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।