उत्तराखंड की 25वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड की 25वीं स्थापना वर्षगांठ पर राज्यवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह देवभूमि पर्यटन और अन्य क्षेत्रों में तेजी से प्रगति कर रही है। मोदी ने यहां के लोगों के सुख और समृद्धि की कामना की। रविवार को वह रजत जयंती समारोह में शामिल होंगे और विकास परियोजनाओं की घोषणा करेंगे।
Nov 9, 2025, 11:12 IST
प्रधानमंत्री मोदी का बधाई संदेश
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को उत्तराखंड की 25वीं स्थापना वर्षगांठ पर राज्य के निवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह राज्य पर्यटन समेत विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से प्रगति कर रहा है।
मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘उत्तराखंड की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर राज्य के सभी भाई-बहनों को ढेर सारी शुभकामनाएं।’’
उन्होंने आगे कहा, ‘‘प्रकृति की गोद में बसा यह देवभूमि आज पर्यटन के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी नई गति से आगे बढ़ रहा है। इस विशेष अवसर पर, मैं यहां के मेहनती और विनम्र लोगों के सुख, समृद्धि, और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’’
प्रधानमंत्री रविवार को उत्तराखंड में आयोजित रजत जयंती समारोह में भाग लेंगे और कई विकास परियोजनाओं की घोषणा करेंगे।