×

उत्तर प्रदेश में मौसम का खतरनाक मिजाज: तूफानी आंधी और भारी बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न हिस्सों के लिए गंभीर चेतावनी जारी की है। 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी आंधी और भारी बारिश की संभावना है। प्रभावित क्षेत्रों की सूची में अलीगढ़, मथुरा, आगरा, प्रयागराज और कई अन्य जिले शामिल हैं। जानें और किन क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है।
 

उत्तर प्रदेश में मौसम का अलर्ट


मौसम अपडेट: उत्तर प्रदेश में मौसम की स्थिति बेहद गंभीर होने वाली है। मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के लिए गंभीर चेतावनी जारी की है। कई स्थानों पर मेघगर्जन और आसमानी बिजली के साथ 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी आंधी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने हवाओं की गति और गंभीरता के आधार पर जिलों को तीन श्रेणियों में बांटा है।


80 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान की चेतावनी

इन जिलों में बादलों की गरज और बिजली गिरने के साथ धूल भरी आंधी की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी, जो झोंकों में बढ़कर 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है:


प्रभावित क्षेत्र: अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के क्षेत्र।


70 किमी/घंटे की तूफानी हवाएं और बिजली गिरने की आशंका

इन जिलों में मौसम विभाग ने मेघगर्जन और वज्रपात के साथ झोंकेदार हवाओं की चेतावनी दी है। यहाँ हवा की सामान्य गति 50 से 60 किमी/घंटा रहेगी, जो बढ़कर 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है:


प्रभावित क्षेत्र: बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, गाजीपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर और आसपास के क्षेत्र।


बारिश की चेतावनी जारी

प्रभावित क्षेत्र: प्रतापगढ़, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के क्षेत्र।