उत्तर प्रदेश में भैंस के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक घटना
भैंस के साथ दुष्कर्म की घटना
उत्तर प्रदेश के पनियरा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। यहां एक व्यक्ति ने खूंटे से बंधी भैंस के साथ अमानवीय कृत्य किया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह शर्मनाक घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में आरोपी को भैंस के साथ दुष्कर्म करते हुए स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।
इस मामले की शिकायत करने वाले सत्यम यादव का कहना है कि उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी और सीसीटीवी फुटेज भी दिखाया, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। सत्यम ने मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
घटना के सीसीटीवी में कैद होने के बाद से पूरे क्षेत्र में इस मामले की चर्चा हो रही है। कई लोग इस घटना को लेकर गुस्से में हैं। यह सवाल उठ रहा है कि कोई इंसान इस तरह की अमानवीय हरकत कैसे कर सकता है। अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है।