उत्तर प्रदेश में पति-पत्नी को मिली रंगदारी की धमकी, बाथरूम का वीडियो बना कर मांगे गए 6 करोड़
सुरक्षित नहीं घर के भीतर
उत्तर प्रदेश की राजधानी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां लोग अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं। किसी भी समय कोई आपके ऊपर नज़र रख सकता है। यह संभव है कि आपके घर में कोई छेद हो, जिसके बारे में आपको जानकारी न हो। ऐसे सुराख आपकी मेहनत की कमाई और इज़्ज़त को पल भर में खतरे में डाल सकते हैं।
पति-पत्नी की परेशानी
एक दंपत्ति अब पुलिस थाने के चक्कर काट रहे हैं। आइए जानते हैं इस मामले की पूरी कहानी।
छह करोड़ की रंगदारी
इस दंपत्ति के मोबाइल पर एक रात करीब 11 बजे अनजान नंबर से एक संदेश आया, जिसने उनकी नींद उड़ा दी। जब उन्होंने संदेश खोला, तो उनकी आंखें चकरा गईं। संदेश में एक वीडियो भेजकर 6 करोड़ रुपये की मांग की गई थी।
फॉल्स सीलिंग में सुराख
वीडियो में पति-पत्नी बाथरूम में नहाते हुए दिखाई दे रहे थे। जैसे ही उन्होंने वीडियो देखा, वे तुरंत बाथरूम की जांच करने गए। वहां उन्हें फॉल्स सीलिंग में एक सुराख मिला। अज्ञात व्यक्ति लगातार उन्हें फोन करके परेशान कर रहा है और पैसे की मांग कर रहा है।
बर्बाद करने की धमकी
परेशान दंपत्ति ने पुलिस से मदद मांगी। उन्होंने बताया कि किसी ने उनके बाथरूम में छिपे कैमरे से उनका वीडियो बना लिया है। अगर पैसे नहीं दिए गए, तो उन्हें बर्बाद करने की धमकी दी गई है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक अज्ञात व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिला है।