उत्तर प्रदेश की राजनीति में प्रतीक यादव का निधन, शोक की लहर
प्रतीक यादव का निधन
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के परिवार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक परिदृश्य से एक दुखद समाचार आया है। सपा के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई, प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन हो गया है। सूत्रों के अनुसार, प्रतीक यादव कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त थे। उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से राजधानी के राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्रतीक यादव, भारतीय जनता पार्टी की नेता अपर्णा यादव के पति थे। वे सक्रिय राजनीति से दूर रहकर अपने व्यवसाय में लगे हुए थे, लेकिन यादव परिवार के सदस्य होने के नाते उनकी पहचान प्रदेश में थी। उनके असामयिक निधन की खबर सुनकर समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का तांता उनके घर और अस्पताल की ओर लगने लगा है। इस कठिन समय में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
सिविल अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, प्रतीक यादव को गंभीर हालत में लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। प्रतीक के निधन से सपा प्रमुख अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव सहित पूरे परिवार को गहरा दुख हुआ है। अंतिम संस्कार और परिवार से जुड़ी आगे की औपचारिकताओं की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।