उकडू बैठने के अद्भुत फायदे: जानें कैसे करें इसका उपयोग
उकडू बैठने के फायदे
आज हम आपको एक साधारण सी पोजीशन, उकडू बैठने के फायदों के बारे में बताएंगे। गांवों में लोग अक्सर इस स्थिति में बैठते हैं, जबकि शहरों में इसे अजीब माना जाता है। शहरों में लोग इसे गवार समझते हैं और कई बार मजाक भी बनाते हैं। लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि उकडू बैठने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। गांव के मजदूर और किसान इस स्थिति में बैठकर अधिक मजबूत बनते हैं। आइए जानते हैं कि किन-किन कामों के दौरान उकडू बैठना फायदेमंद हो सकता है।
उकडू बैठकर ये काम करें और पाएं लाभ:
शौच करते समय:
विज्ञान भी मानता है कि उकडू बैठकर शौच करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और पेट जल्दी साफ होता है। हमारी आंतों की संरचना इस स्थिति में बैठने पर मल को आसानी से बाहर निकालने में मदद करती है। यह तकनीक अब पश्चिमी देशों में भी लोकप्रिय हो रही है। अगली बार जब आपको पेट साफ करने में परेशानी हो, तो वेस्टर्न टॉयलेट का उपयोग करने के बजाय इस पारंपरिक तरीके को अपनाएं।
दातुन करते समय :
उकडू बैठकर दांतों की मालिश करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है, आंखों की रोशनी बढ़ती है और बालों का झड़ना कम होता है।
खाना खाते समय :
उकडू बैठकर खाना खाने से भोजन जल्दी पचता है। इस स्थिति में बैठने से गुरुत्वाकर्षण नाभि में जाता है, जिससे पाचन में आसानी होती है। इससे एसिडिटी नहीं होती और पेट बाहर नहीं निकलता। महिलाओं को इस स्थिति में बैठकर खाना खाने से अधिक लाभ मिलता है, जिससे जोड़ों और कमर के दर्द की समस्याएं कम होती हैं।