ईरान के जलक्षेत्र में तीन वाणिज्यिक जहाजों पर गोलीबारी की घटना
घटना का विवरण
नई दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी क्षेत्र के निकट तीन अलग-अलग वाणिज्यिक जहाजों पर गोलीबारी की घटना सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, इन हमलों में किसी भी चालक दल के सदस्य के घायल होने की सूचना नहीं है और सभी सुरक्षित हैं। राहत की बात यह है कि जहाजों में आग लगने या पर्यावरण को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है.
एक जहाज ने बताया कि फायरिंग से पहले एक आईआरजीसी गनबोट उसके काफी करीब आ गई थी। इन घटनाओं ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार मार्ग पर सुरक्षा चिंताओं को फिर से बढ़ा दिया है, खासकर जब मिडिल-ईस्ट में पहले से ही अस्थिरता बनी हुई है.
रिपोर्ट के अनुसार, ओमान के उत्तर-पूर्व में गोलीबारी और रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) से हमले के बाद, लाइबेरिया के झंडे वाले एक कंटेनर जहाज के ब्रिज को नुकसान पहुंचा है। UKMTO ने बताया कि जहाज के कैप्टन ने जानकारी दी है कि IRGC की एक गनबोट उनके जहाज के करीब आ रही थी, जिसके बाद जहाज पर गोलीबारी की गई.
जहाज के सभी क्रू सदस्य सुरक्षित हैं और इस घटना के कारण जहाज में आग लगने या पर्यावरण को किसी तरह का नुकसान पहुंचने की कोई घटना नहीं हुई। समुद्री सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि उस गनबोट पर तीन लोग सवार थे.
ग्रीक-संचालित कंटेनर जहाज़ के कैप्टन ने यह भी बताया कि घटना से पहले कोई रेडियो संपर्क नहीं हुआ था और जहाज़ को शुरू में यह जानकारी दी गई थी कि उसे होर्मुज़ स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति है.