आत्मा की मदद से सुलझा मर्डर का रहस्य: 126 साल पुरानी घटना
भूत-प्रेत और आत्माओं का रहस्य
भूत-प्रेत और आत्माओं के बारे में लोगों की राय भिन्न होती है। कुछ लोग मानते हैं कि आत्माएं होती हैं, जबकि अन्य इसे केवल कल्पना मानते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी आत्मा ने अपने हत्या की गुत्थी सुलझाने में मदद की हो? ऐसा एक अनोखा मामला अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया में 126 साल पहले हुआ था। यहां एक नवविवाहित दुल्हन के भूत ने अपनी हत्या की जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
शादी के तीन महीने बाद दुल्हन की मृत्यु हो गई। यह घटना ग्रीन बियर काउंटी में 1897 में हुई। इरास्मस एडवर्ड शू नामक एक लोहार ने मैरी जेन हीस्टर से विवाह किया। लेकिन शादी के महज तीन महीने बाद, जब पति काम से लौटा, तो उसने अपनी पत्नी को मृत पाया। स्थानीय लोग और डॉक्टर भी मौके पर पहुंचे।
डॉक्टरों के आने से पहले ही, एडवर्ड ने पत्नी के शव को बाथरूम में ले जाकर स्नान कराया और बिस्तर पर लिटा दिया। इसके बाद, उसने शव के पास बैठकर रोना शुरू कर दिया। डॉक्टर ने शव का मेडिकल परीक्षण करने की अनुमति नहीं दी, जिसके बाद उसे दफना दिया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृत दुल्हन की मां, मैरी जेन हीस्टर, ने दावा किया कि उनकी बेटी ने कुछ दिन बाद उनके सपने में आकर अपनी मौत की सच्चाई बताई। उन्होंने कहा कि उस समय कमरा ठंडा हो जाता था और धुएं के बादल छा जाते थे।
मैरी जेन ने बताया कि उनकी बेटी का पति बहुत क्रूर था और शादी के बाद उसे मारता-पीटता था। एक रात, जब एल्वा ने खाने में मांस नहीं बनाया, तो एडवर्ड ने उसे बुरी तरह पीटा और उसकी गर्दन तोड़ दी। इसके बाद, मैरी जेन ने सरकारी वकील जॉन प्रेस्टन से संपर्क किया और बेटी की मौत की फाइल को फिर से खोलने की मांग की।
कोर्ट के आदेश पर, प्रेस्टन ने शव को कब्र से निकालकर जांच करवाई, जिसमें पाया गया कि एल्वा की गर्दन की हड्डी टूटी हुई थी। एडवर्ड ने सख्ती से पूछताछ के दौरान अपना गुनाह कबूल कर लिया।