×

आजम खान को कोर्ट से मिला नया झटका, विवादित बयान में दोषी करार

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को एक और कानूनी झटका लगा है। रामपुर की अदालत ने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए उनके विवादास्पद 'तंखाइया' बयान को लेकर उन्हें दोषी ठहराया है। इस मामले में खान के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था। कोर्ट ने आज सुनवाई के बाद उन्हें दोषी माना, जबकि सजा का फैसला बाद में सुनाया जाएगा। जानें इस मामले की पूरी जानकारी और आजम खान की कानूनी स्थिति के बारे में।
 

आजम खान का विवादित बयान और कोर्ट का फैसला

समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता आजम खान को एक और कानूनी झटका लगा है। रामपुर की अदालत ने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए उनके विवादास्पद 'तंखाइया' बयान को लेकर उन्हें दोषी ठहराया है। एमपीएमएलए कोर्ट ने मामले की सुनवाई पूरी करते हुए खान को दोषी माना।



यह मामला 2019 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान तत्कालीन जिलाधिकारी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से संबंधित है। आरोप है कि आजम खान ने चुनावी सभा में डीएम के खिलाफ धमकी भरा बयान दिया था, जिसके बाद उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के तहत मामला दर्ज किया गया।


जानकारी के अनुसार, आजम खान समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव में शामिल हुए थे। चुनाव प्रचार के दौरान उनका एक भाषण काफी चर्चा में रहा, जिसमें उन्होंने तत्कालीन जिलाधिकारी पर निशाना साधते हुए कहा था कि ये तनखइया हैं, इनसे मत डरियो। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव जीतने के बाद इनसे जूते साफ कराऊंगा।


कोर्ट ने आज सुनवाई के बाद उन्हें दोषी ठहराया है, जबकि सजा का फैसला बाद में सुनाया जाएगा। फैसले के मद्देनजर कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


आजम खान पहले भी कई मामलों में सजा पा चुके हैं और उनके खिलाफ विभिन्न मुकदमे चल रहे हैं। वर्तमान में वे जेल में हैं।


खबर अपडेट हो रही है…..