आईपीएल 2026: SRH ने RCB को 256 रन का लक्ष्य दिया
RCB Vs SRH स्कोरकार्ड
आईपीएल 2026 के 67वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 256 रन का लक्ष्य निर्धारित किया। एसआरएच की ओर से ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतक बनाए।
तूफानी शुरुआत
राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में एसआरएच के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने तेज शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 4 ओवर में 45 रन जोड़े। हेड ने 16 गेंदों पर 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अभिषेक ने ईशान किशन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी की। अभिषेक ने 22 गेंदों में 5 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 56 रन बनाकर आउट हुए।
ईशान किशन और क्लासेन की साझेदारी
ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने तीसरे विकेट के लिए 113 रनों की शानदार साझेदारी की। दोनों ने टीम का स्कोर 16.2 ओवर में 210 तक पहुंचाया। क्लासेन ने 24 गेंदों में 5 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 51 रन बनाकर आउट हुए।
255 रन का विशाल स्कोर
किशन ने चौथे विकेट के लिए नितीश कुमार रेड्डी के साथ 45 रनों की साझेदारी की। किशन ने पारी की अंतिम गेंद पर 79 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 46 गेंदों में 3 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 79 रन बनाए। रेड्डी ने 12 गेंदों पर 3 छक्कों और 1 चौके की मदद से 29 रन बनाकर नाबाद रहे।
एसआरएच ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। आरसीबी के प्रमुख तेज गेंदबाज इस मैच में महंगे साबित हुए। भुवनेश्वर ने 4 ओवर में 51 रन दिए, जबकि जोश हेजलवुड ने 4 ओवर में 55 रन खर्च किए। दोनों को कोई विकेट नहीं मिला। रसिख सलाम डार ने 4 ओवर में 52 रन देकर 2 विकेट लिए।