अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की अदालती कार्यवाही
अयोध्या, 27 जुलाई: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में सभी आठ आरोपियों की न्यायिक हिरासत को एक स्थानीय विशेष अदालत ने सोमवार को 14 दिनों के लिए बढ़ा दिया। इस बात की जानकारी बचाव पक्ष के वकील ने दी।
वकील कुल शेखर सिंह ने बताया कि विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निरोधक) रजत वर्मा ने आरोपियों को जिला जेल से अदालत में पेश किए जाने के बाद उनकी न्यायिक हिरासत को 10 अगस्त तक बढ़ाने का आदेश दिया।
आरोपियों में अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडे, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव और राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू शामिल हैं। पुलिस ने इनसे पहले ही पूछताछ की है। यह मामला अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे के कथित गबन से संबंधित है।