अफ्रीका का बूमस्लैंग: जहरीले सांप का वायरल वीडियो
अफ्रीका का सबसे विषैला सांप
ये है अफ्रीका का सबसे विषैला सांपImage Credit source: X/@Jimmyy__02
दुनिया में कई जहरीले सांप हैं, जो काटने पर इंसान की जान ले सकते हैं। इसी कारण लोग सांपों को देखकर घबरा जाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक खतरनाक सांप का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। इसे अफ्रीका का सबसे जहरीला सांप माना जाता है, जिसे बूमस्लैंग कहा जाता है। यह सांप देखने में रंग-बिरंगा और आकर्षक लगता है, लेकिन इसका जहर इतना घातक है कि एक बूंद भी जानलेवा हो सकती है।
वीडियो में सांप को पेड़ पर लिपटा हुआ दिखाया गया है, जो अपने शिकार की तलाश में है। दूर से देखने पर यह सांप पेड़ की टहनी जैसा लगता है, क्योंकि इसकी त्वचा पेड़ के रंग में होती है, जिससे पहचानना मुश्किल हो जाता है। अफ्रीका में इसे ‘साइलेंट किलर’ के नाम से जाना जाता है, और यही कारण है कि लोग इसे देखकर भाग जाते हैं। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों में डर और आश्चर्य पैदा कर दिया है।
बूमस्लैंग की पहचान
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @Jimmyy__02 द्वारा साझा किया गया है, जिसमें लिखा गया है, ‘मिलिए Silent Assassin से। धीमा जरूर, पर मौत पक्की। अफ्रीका का सबसे जहरीला सांप’। इस 14 सेकंड के वीडियो को अब तक 15,000 से अधिक बार देखा जा चुका है, और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है और अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।
एक यूजर ने ग्रोक (Grok) से इस सांप के बारे में पूछा, तो ग्रोक ने बताया कि यह बूमस्लैंग है, जो अफ्रीका का अत्यधिक विषैला सांप है। ये पेड़ों पर रहते हैं और इनके जहर का असर धीरे-धीरे होता है। इसके लक्षण काटने के घंटों बाद दिखाई देते हैं, जिसमें रक्तस्राव, मतली और अंततः मौत हो सकती है। यह सांप अफ्रीका में कई मौतों का कारण बन चुका है, लेकिन एंटीवेनम से इसका इलाज संभव है। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बहुत खतरनाक सांप है भाई। नाम है साइलेंट, काम भी है साइलेंट कर देने वाला’। वहीं, एक और यूजर ने कहा, ‘अगर यह जहरीला न होता तो मैं इसे पाल लेता। यह देखने में बहुत सुंदर है।’