×

अंडरवियर में सब्जी भरने का देसी जुगाड़ हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का सब्जी खरीदने के लिए अंडरवियर का इस्तेमाल करता है। यह मजेदार जुगाड़ देखकर महिलाएं भी हंसने पर मजबूर हो जाती हैं। वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। जानिए इस वीडियो के बारे में और क्या खास है!
 

सोशल मीडिया पर छाया अनोखा वीडियो

‘थैला’ भूला तो ‘कच्छे’ में भर ली सब्जी!Image Credit source: X/@proaleena


सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, यह कहना मुश्किल है। हाल ही में एक देसी जुगाड़ वाला वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है, जिसने दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया है।


इस वायरल वीडियो में कुछ महिलाएं सब्जी खरीद रही हैं, तभी एक लड़का वहां आता है। लेकिन उसके पास सब्जी रखने के लिए जो बैग है, उसे देखकर सभी हैरान रह जाते हैं।


लड़का सब्जी खरीदने के लिए एक अंडरवियर लेकर आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उसने कच्छे को नीचे से बांधकर उसमें सब्जियां भरनी शुरू कर दी हैं। यह देखकर वहां मौजूद महिलाएं भी हंसने से खुद को रोक नहीं पाईं।


यह मजेदार वीडियो @proaleena नाम के हैंडल से एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे हजारों लोगों ने देखा है और प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है।


एक यूजर ने मजाक में लिखा, 'ये कैसा थैला है भाई।' दूसरे ने कहा, 'यही देखना बाकी रह गया था।' लोगों के कमेंट्स से साफ है कि वे इस वीडियो का कितना आनंद ले रहे हैं।


यहां देखिए वीडियो