WPL 2026: सभी टीमों की रिटेंशन लिस्ट जारी, जानें कौन-कौन खिलाड़ी बने रहे
WPL 2026 रिटेंशन लिस्ट का खुलासा
महिला प्रीमियर लीग 2026 की रिटेंशन लिस्ट: WPL 2026 के मेगा ऑक्शन से पहले सभी टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट का ऐलान कर दिया है, जो सभी के लिए चौंकाने वाला रहा है। भारतीय टीम की विश्व कप विजेता खिलाड़ियों में से हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रॉड्रिग्स और शेफाली वर्मा अपनी-अपनी टीमों में बनी हुई हैं, जबकि आलराउंडर दीप्ती शर्मा को उनकी टीम ने रिलीज कर दिया है।
ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली और मेग लैनिंग के साथ न्यूजीलैंड की अमेलिया केर को भी उनकी फ्रेंचाइजियों ने रिलीज किया है।
WPL 2026 में रिटेंशन के नियम
महिला प्रीमियर लीग 2026 का मेगा ऑक्शन 27 नवंबर को दिल्ली में आयोजित होने की संभावना है। सभी टीमें अधिकतम 5 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं, जिसमें 3 भारतीय और 2 विदेशी खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। यदि कोई टीम 5 खिलाड़ियों को रिटेन करती है, तो उसे 1 अनकैप्ड खिलाड़ी को रिटेन करना अनिवार्य है।
जिन टीमों ने 5 से कम खिलाड़ी रिटेन किए हैं, उनके पास उतने RTM के विकल्प होंगे। उदाहरण के लिए, यदि किसी फ्रेंचाइजी ने 3 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, तो उसके पास 2 RTM होंगे।
टीमों के पास कितना पर्स है
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने 5-5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर, अमनजोत कौर, जी कामलिनी, नैट सीवर ब्रंट और हेली मैथ्यूज को रिटेन किया है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने मारीजान कैप, जेमिमा रोड्रिग्ज, शैफाली वर्मा, एनाबेल सदरलैंड और निकी प्रसाद को रिटेन किया है। इन दोनों टीमों के पास अब केवल 5.75 करोड़ रुपये का पर्स बचा है।
RCB ने स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, एलिस पेरी और श्रेयंका पाटिल को रिटेन किया है, जिसके पास 6.25 करोड़ रुपये का पर्स और 1 RTM है। यूपी वॉरियर्स ने केवल 1 खिलाड़ी श्वेता सेहरावत को रिटेन किया है, जिससे उनके पास 14.5 करोड़ रुपये का पर्स और 4 RTM कार्ड हैं।
WPL 2026 के लिए सभी टीमों की रिटेंशन लिस्ट
- दिल्ली कैपिटल्स: एनाबेल सदरलैंड, मारीजान कैप, जेमिमा रोड्रिग्ज, शफाली वर्मा, निकी प्रसाद.
- मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर, नेट साइवर-ब्रंट, अमनजोत कौर, जी कामिलिनी, हेली मैथ्यूज.
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना, एलिस पेरी, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल.
- गुजरात जायंट्स: एशली गार्डनर, बेथ मूनी.
- यूपी वॉरियर्स: श्वेता सेहरावत.