UPSC NDA, NA (II) 2025 परिणाम: SSB इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स की सूची जारी
UPSC NDA, NA (II) 2025 का परिणाम जारी
नतीजे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं.
Image Credit source: getty images
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (NDA/ NA II) 2025 के परिणाम की घोषणा कर दी है। ये परिणाम 1 अक्टूबर को जारी किए गए। साथ ही, शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की सूची भी उपलब्ध कराई गई है। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग करके आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर परिणाम देख सकते हैं। यह परीक्षा 14 सितंबर को आयोजित की गई थी।
लिखित परीक्षा में सफल होने के बावजूद, अभ्यर्थियों को एनडीए और एनए में प्रवेश नहीं मिलेगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सेवा चयन बोर्ड (SSB) द्वारा इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार के परिणाम के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी, और उसी के अनुसार चयन किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, SSB जल्द ही इंटरव्यू का कार्यक्रम जारी कर सकता है।
UPSC NDA, NA (II) 2025 परिणाम कैसे चेक करें
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर Whats New सेक्शन में जाएं।
- यहां यूपीएससी एनडीए/एनए 2 रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- एक पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- रोल नंबर की मदद से परिणाम चेक करें।
- आवश्यकता के लिए प्रिंट निकाल लें।
UPSC NDA, NA (II) परिणाम PDF डाउनलोड लिंक पर क्लिक करके उम्मीदवार परिणाम PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
SSB NDA, NA (II) इंटरव्यू 2025: इंटरव्यू में क्या पूछा जाता है?
SSB द्वारा आयोजित इंटरव्यू में उम्मीदवारों के नेतृत्व, निर्णय लेने की क्षमता, मनोवैज्ञानिक योग्यता और समग्र व्यक्तित्व का मूल्यांकन किया जाता है। केवल वही उम्मीदवार भारतीय सशस्त्र बलों में कमीशन के लिए योग्य माने जाएंगे, जो तीनों चरणों – लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और चिकित्सा परीक्षा में सफल होंगे।
UPSC NDA, NA 2 पद: कितने पदों पर होनी हैं भर्तियां?
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना में कुल 402 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इंटरव्यू में सफल होने वाले उम्मीदवारों को एनडीए के थल सेना, नौसेना और वायु सेना विंग के 156वें कोर्स और 118वें भारतीय नौसेना अकादमी कोर्स (INA) में प्रवेश मिलेगा। ये दोनों पाठ्यक्रम 2 जुलाई 2026 से शुरू होंगे।
ये भी पढ़ें – UPSC ESE 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानें क्या है चयन प्रक्रिया