मुस्लिम समुदाय में बैठकर पेशाब करने के पीछे के कारण
बैठकर पेशाब करने के कारण
आज हम आपको बताएंगे कि मुस्लिम लोग बैठकर पेशाब क्यों करते हैं। इस विषय पर कई लोगों को सही जानकारी नहीं होती है, और कुछ को गलत जानकारी भी मिलती है। इस भ्रम को दूर करने के लिए हमने पूरी रिसर्च के बाद यह जानकारी तैयार की है। इसके पीछे मुख्यतः दो कारण हैं।
पहला कारण
इस्लाम में पेशाब को अशुद्ध माना जाता है। यदि इसका एक बूंद भी कपड़े पर गिर जाए, तो वह कपड़ा अशुद्ध हो जाता है, और उस कपड़े में नमाज या कुरान नहीं पढ़ी जा सकती। पानी से धोने पर वह कपड़ा शुद्ध हो जाता है। बैठकर पेशाब करने से पेशाब का रिसाव कम होता है, जिससे कपड़ा अशुद्ध होने से बच जाता है।
दूसरा कारण
इस्लाम में प्राइवेट हिस्सों को दिखाना पाप माना जाता है। इसलिए इसे छिपाना आवश्यक होता है। जब कोई व्यक्ति बैठकर पेशाब करता है, तो उसका प्राइवेट हिस्सा छिपा रहता है। इसी कारण मुस्लिम भाई बैठकर पेशाब करना पसंद करते हैं।
डॉक्टर की राय
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से, बैठकर पेशाब करना अधिक सही माना जाता है। डॉक्टरों का कहना है कि खड़े होकर पेशाब करने पर मूत्राशय पूरी तरह से खाली नहीं होता, जिससे कुछ मूत्र बच जाता है और वह फिर से किडनी की ओर चला जाता है। इससे इन्फेक्शन और किडनी से संबंधित समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।