कबूतरों के उपाय से जीवन में खुशियों की बहार
कबूतरों का विशेष उपाय
हर व्यक्ति अपने जीवन को खुशहाल बनाने के लिए कई प्रयास करता है। लोग अपने घर में सुख-शांति लाने के लिए ज्योतिष और तंत्र-मंत्र के पास जाकर उपाय पूछते हैं, लेकिन कई बार ये उपाय कारगर नहीं होते। आज हम आपके लिए कबूतरों से जुड़ा एक ऐसा उपाय लेकर आए हैं, जिसे अपनाने से आपकी जिंदगी खुशियों से भर जाएगी।
कबूतर को शांति का प्रतीक माना जाता है। इस उपाय के लिए आपको कबूतर के पंखों की आवश्यकता होगी। इन पंखों को एक सफेद कपड़े में रखकर लाल धागे से बांध लें। फिर इस कपड़े को अपनी पैसों की तिजोरी में रख दें। इस उपाय से धीरे-धीरे आपके घर में धन की कमी नहीं रहेगी।
कहा जाता है कि जिन घरों में कबूतर होते हैं, वहां सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जब भी घर में पैसों की कमी होती है, तो परिवार के सदस्य परेशान हो जाते हैं, जिससे घर में झगड़े बढ़ने लगते हैं और नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है।
अपने घर से नकारात्मकता को दूर करने के लिए, कबूतर के तीन पंख लेकर अपने घर के मुख्य कमरे में दक्षिण दिशा में छिपाकर रखें। दूसरे पंख को रसोई में और तीसरे को बाथरूम में पूर्व या उत्तर दिशा की ओर छिपा दें। इस उपाय को करने से घर में होने वाले सभी झगड़े समाप्त हो जाते हैं।