×

RBSE 2026 बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी: जानें महत्वपूर्ण तिथियाँ

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने 2026 की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। परीक्षाएँ 12 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चलेंगी। इस लेख में सभी विषयों की परीक्षा तिथियाँ और महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है, जिससे छात्र अपनी तैयारी को बेहतर तरीके से योजना बना सकें। जानें किस विषय की परीक्षा कब होगी और कैसे डाउनलोड करें डेटशीट।
 

RBSE 2026 बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल

डेटशीट RBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है.

RBSE 2026 परीक्षा का टाइम टेबल: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। आधिकारिक टाइमटेबल के अनुसार, थ्योरी परीक्षाएँ 12 फरवरी 2026 से प्रारंभ होंगी और 11 मार्च 2026 को समाप्त होंगी। ये परीक्षाएँ इंटरमीडिएट साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स और वोकेशनल स्ट्रीम के छात्रों के लिए आयोजित की जाएंगी। आरबीएसई ने सब्जेक्ट वाइज डेटशीट भी जारी की है। 10वीं की परीक्षाएँ 12 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चलेंगी।

बोर्ड द्वारा जारी टाइम टेबल के अनुसार, अधिकांश विषयों की परीक्षाएँ सुबह 8:30 से 11:45 बजे के बीच होंगी। छात्रों को अपनी तैयारी के लिए बेहतर योजना बनाने में मदद के लिए सब्जेक्ट-वाइज तारीखें घोषित की गई हैं। इंटरमीडिएट के प्रैक्टिकल एग्जाम थ्योरी पेपर से पहले होंगे, और उनकी तारीखें आरबीएसई अलग से जारी करेगा।

Rajasthan Board 12वीं परीक्षा 2026 का शेड्यूल: किस विषय का कब होगा पेपर?

  • 12 फरवरी 2026- मनोविज्ञान
  • 13 फरवरी 2026 – इंग्लिश कोर
  • 14 फरवरी 2026 – लोक प्रशासन
  • 16 फरवरी 2026 – भूगोल, राजनीति विज्ञान, भौतिकी
  • 17 फरवरी 2026 – कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर प्रैक्टिसेस
  • 18 फरवरी 2026 – संस्कृत साहित्य, संस्कृत व्याकरण
  • 19 फरवरी 2026 – पर्यावरण विज्ञान
  • 20 फरवरी 2026 – हिंदी कोर
  • 21 फरवरी 2026 – दर्शनशास्त्र, सामान्य विज्ञान
  • 23 फरवरी 2026 – राजनीति विज्ञान, भूविज्ञान, कृषि विज्ञान
  • 24 फरवरी 2026 – ललित कला
  • 25 फरवरी 2026 – गणित
  • 26 फरवरी 2026 – अंग्रेजी साहित्य/टंकन लिपि (हिंदी)
  • 27 फरवरी 2026 – ऋग्वेद, शुक्ल यजुर्वेद, कृष्ण यजुर्वेद, सामवेद आदि
  • 28 फरवरी 2026 – अर्थशास्त्र, जीव विज्ञान, शॉर्टहैंड अंग्रेजी, शॉर्टहैंड हिंदी, कृषि जीव विज्ञान
  • 4 मार्च 2026 – रसायन विज्ञान, बिजनेस स्टडीज, इतिहास
  • 5 मार्च 2026 – संगीत और नृत्य विषय
  • 6 मार्च 2026 – व्यावसायिक विषय
  • 7 मार्च 2026 – समाजशास्त्र
  • 9 मार्च 2026 – गृह विज्ञान
  • 10 मार्च 2026 – हिंदी साहित्य और अन्य भाषा के पेपर, अंग्रेजी टाइपिंग
  • 11 मार्च 2026 – शारीरिक शिक्षा

RBSE 10वीं परीक्षा 2026 का शेड्यूल: राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 डेटशीट

  • 12 फरवरी – अंग्रेजी
  • 14 फरवरी – ऑटोमोटिव/ ब्यूटी एंड वेलनेस/ हेल्थकेयर/ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी आदि
  • 17 फरवरी – सोशल साइंस
  • 19 फरवरी- हिंदी
  • 21 फरवरी – साइंस
  • 25 फरवरी – संस्कृत (पहला प्रश्न पत्र)
  • 26 फरवरी – तीसरी भाषा: संस्कृत/ उर्दू/ गुजराती/ सिंधी/ पंजाबी
  • 28 फरवरी – संस्कृत (दूसरा पेपर)

RBSE 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 डेटशीट डाउनलोड लिंक छात्र इस लिंक पर क्लिक करके सीधे 10वीं और 12वीं की डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें – बिहार बोर्ड 12वीं हिस्ट्री के पेपर में कितने होंगे सवाल?