तेजस्वी यादव ने ममता बनर्जी की चौथी बार जीत का विश्वास जताया
तेजस्वी यादव का रोड शो
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख तेजस्वी यादव ने यह विश्वास व्यक्त किया है कि ममता बनर्जी लगातार चौथी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनेंगी।
तेजस्वी उत्तर 24 परगना जिले में सत्ताधारी दल के एक रोड शो में शामिल हुए। शुक्रवार को उन्होंने जगद्दल, भाटपाड़ा और खड़दह विधानसभा क्षेत्रों में रैली का आयोजन किया।
उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत भाटपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अमित गुप्ता और जगद्दल से तृणमूल के उम्मीदवार सोमनाथ श्याम के समर्थन में उत्साहपूर्वक रोड शो किया।’’
लोगों का समर्थन
खड़दह विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल के उम्मीदवार देवदीप पुरोहित के समर्थन में रैली में शामिल होने के बाद, यादव ने कहा, ‘‘लोगों का अटूट प्रेम, दृढ़ विश्वास और व्यापक जनसमर्थन यह दर्शाता है कि पश्चिम बंगाल की जनता ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चौथी बार प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने का मन बना लिया है।’’
कोलकाता पहुंचने के बाद, यादव से राघव चड्ढा के आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने पर टिप्पणी करने के लिए कहा गया। इस पर उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोग समझौता कर लेते हैं। वह डर या लालच के कारण भाजपा में शामिल हुए होंगे।’’