×

KVS शिक्षक भर्ती 2025: 9000 से अधिक पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने 2025 के लिए 9000 से अधिक टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2025 है। इस भर्ती में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT), प्राइमरी टीचर और नॉन टीचिंग पद शामिल हैं। जानें किस विषय में कितने पद हैं और आवेदन कैसे करें।
 

KVS शिक्षक और नॉन टीचर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

KVS टीचिंग और नॉन टीचिंग भर्ती का नोटिफिकेशन जारीImage Credit source: Getty image


KVS शिक्षक भर्ती 2025: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) में 9000 से अधिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन की अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2025 है।


आइए जानते हैं कि केंद्रीय विद्यालय संगठन में TGT-PGT, प्राइमरी टीचर, स्पेशल एजुकेटरों समेत नॉन टीचिंग के कितने पदों पर भर्ती होनी है और आवेदन कैसे किया जा सकता है।


केंद्रीय विद्यालय में PGT के 1465 पदों पर भर्ती

केंद्रीय विद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के 1465 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस संबंध में सीबीएसई ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। विषयवार पीजीटी की भर्ती की जाएगी। आइए जानते हैं कि किस विषय में कितने पीजीटी की भर्ती की जाएगी। इन पदों पर आरक्षण व्यवस्था लागू है।


विषय पद संख्या
हिंदी 124
इंग्लिश 164
फिजिक्स 213
केमिस्ट्री 204
मैथमेटिक्स 80
बायोलॉजी 127
हिस्ट्री 75
ज्योग्राफी 73
इकोनॉमिक्स 129
कॉमर्स 96
कम्प्यूटर साइंस 176
बायो टेक्नोलॉजी 04
कुल 1465


केंद्रीय विद्यालय में TGT के 2794 पदों पर भर्ती

केंद्रीय विद्यालय में ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) के 2794 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए सीबीएसई ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। विषयवार पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें संविधान प्रदत्त आरक्षण के अनुसार सीटें आरक्षित हैं।


केंद्रीय विद्यालय में प्राइमरी के 3365 पदों पर भर्ती

सीबीएसई ने केंद्रीय विद्यालय में 3365 प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। स्पेशल एजुकेशन (PRT) के 494 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसी तरह PRT 2684 और PRT म्यूजिक के 187 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।


प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के 192 पदों पर भर्ती

सीबीएसई ने केंद्रीय विद्यालय में प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के 192 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। केंद्रीय विद्यालय में प्रिंसिपल के 134 और वाइस प्रिंसिपल के 58 पदों पर भर्ती होगी।


लाइब्रेरियन समेत नॉन टीचिंग के 1302 पदों पर भर्ती

केंद्रीय विद्यालय संगठन में लाइब्रेरियन समेत नॉन टीचिंग के 1302 पदों पर भर्ती होगी। सीबीएसई की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार लाइब्रेरियन के 147 पदों पर भर्ती होगी।


4 दिसंबर तक ऑनलाइन करें आवेदन

नवोदय विद्यालय समिति में टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए 4 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन के लिए सीबीएसई ने लिंक जनरेट कर दिया है। सभी पदों के लिए योग्यता अलग-अलग है।