JEE Main 2026: मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग बनाम कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग - कौन सी ब्रांच बेहतर है?
JEE Main 2026 की तैयारी
किस ब्रांच से बीटेक कैंडिडेट्स को बढ़िया मिलती है जाॅबImage Credit source: Getty image
मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग में BTech क्या है?
- मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग इंजीनियरिंग एक उभरती हुई और मांग में रहने वाली ब्रांच है।
- इसमें एडवांस्ड मैथमेटिकल कॉन्सेप्ट्स को कंप्यूटेशनल तकनीकों के साथ जोड़ा जाता है।
- यह ब्रांच एल्गोरिदम थिंकिंग और थ्योरिटिकल कंप्यूटर साइंस पर केंद्रित है।
- इसमें स्टैटिस्टिकल मॉडलिंग, क्रिप्टोग्राफी, कंप्यूटेशनल फाइनेंस और एआई एप्लीकेशन पर ध्यान दिया जाता है।
CSE में बीटेक क्या है?
- कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE) में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, सिस्टम डिजाइन, प्रोग्रामिंग लैंग्वेज और कंप्यूटेशनल इंटेलिजेंस पर ध्यान केंद्रित किया जाता है।
- यह इंजीनियरिंग की सबसे मांग में रहने वाली ब्रांच मानी जाती है।
- CSE में AI, मशीन लर्निंग, वेब टेक्नोलॉजी और क्लाउड कंप्यूटिंग के बारे में जानकारी दी जाती है।
मैथमेटिक्स एंड कम्प्यूटिंग में BTech के बाद करियर
मैथमेटिक्स एंड कम्प्यूटिंग में बीटेक करने के बाद कैंडिडेट्स को कई क्षेत्रों में नौकरी के अच्छे अवसर मिलते हैं। फिनटेक कंपनियों जैसे गोल्डमैन और जेपी मॉर्गन, रिसर्च और डेवलपमेंट कंपनियों जैसे ISRO और DRDO, और टेक कंपनियों जैसे गूगल और माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी के अवसर उपलब्ध हैं।
CSE में बीटेक के बाद करियर
कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE) से बीटेक करने वाले कैंडिडेट्स को सॉफ्टवेयर डेवलपर, क्लाउड आर्किटेक्ट, और फ्रंटएंड/बैकएंड डेवलपर जैसे प्रोफाइल में काम करने का मौका मिलता है। टेक कंपनियों जैसे इंफोसिस, TCS, और विप्रो के साथ-साथ प्रोडक्ट कंपनियों और स्टार्टअप्स में भी अवसर हैं।
किस ब्रांच के इंजीनियर को मिलती है ज्यादा सैलरी
सैलरी का अनुमान (डिग्री और अनुभव के आधार पर) किया जाता है।
ये भी पढ़ें-JEE Main 2026: CS ही नहीं. इन 5 ब्रांच में इंजीनियरिंग की डिग्री से करियर को मिलेगी नई उड़ान