IPL 2026: क्रुणाल पांड्या और निकोलस पूरन के बीच विवाद की सच्चाई सामने आई
क्रुणाल पांड्या और निकोलस पूरन का वायरल वीडियो
IPL 2026 में निकोलस पूरन और क्रुणाल पांड्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया, जिसमें पूरन ने क्रुणाल को पकड़ते हुए दिखाया। हालाँकि, क्रुणाल ने अब इस मामले की सच्चाई को स्पष्ट किया है और सभी विवादों को समाप्त कर दिया है।
IPL 2026 में खिलाड़ियों के बीच नोकझोंक और गर्म माहौल अक्सर देखने को मिलता है, लेकिन इस बार एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच के बाद निकोलस पूरन और क्रुणाल पांड्या का एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें पूरन ने क्रुणाल की कॉलर पकड़ी। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस के बीच दोनों खिलाड़ियों के रिश्ते को लेकर चर्चाएँ शुरू हो गईं।
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने यह दावा किया कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। लेकिन अब क्रुणाल पांड्या ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है और बताया कि उनके बीच कोई विवाद नहीं था।
वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एकाना स्टेडियम में मुकाबला हुआ। मैच के दौरान, जब निकोलस पूरन बल्लेबाजी कर रहे थे, तब क्रुणाल ने उन्हें एक तेज बाउंसर फेंका। अगली गेंद पर पूरन ने सिंगल लिया और नॉनस्ट्राइकर एंड पर पहुँचने के बाद दोनों के बीच बातचीत होती दिखी।
Things are heating up in this Revenge Week clash! 🔥
A contest within the contest is brewing between #NicholasPooran and #KrunalPandya! 👀#TATAIPL Revenge Week 2026 ➡️ #LSGvRCB | LIVE NOW 👉 https://t.co/gEprGnf2A7 pic.twitter.com/C2oqmrYF0X
— Star Sports May 7, 2026
हालांकि, मैच के दौरान मामला ज्यादा आगे नहीं बढ़ा, लेकिन मुकाबले के बाद एक वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में पूरन, क्रुणाल का गला पकड़ते और हल्का धक्का देते दिखाई दिए। इसी दौरान टीम के हेड कोच जस्टिन लैंगर भी वहां पहुंचे और दोनों खिलाड़ियों से बातचीत करते नजर आए। वीडियो देखकर फैंस को लगा कि दोनों के बीच बड़ा विवाद हो गया है।
दोनों खिलाड़ी हंसते नजर आए
वीडियो का दूसरा हिस्सा सामने आने के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हो गई। कुछ ही देर बाद, निकोलस पूरन और क्रुणाल पांड्या एक-दूसरे के साथ हंसते और मजाक करते नजर आए। दोनों के चेहरों पर मुस्कान थी, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि मामला गंभीर नहीं था।
क्रुणाल पांड्या ने दी सच्चाई
IPL 2026 के वायरल वीडियो के बाद, क्रुणाल पांड्या ने इंस्टाग्राम पर निकोलस पूरन के साथ एक तस्वीर साझा की। इस पोस्ट के माध्यम से उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों खिलाड़ियों के बीच कोई लड़ाई नहीं हुई थी। क्रुणाल ने लिखा, “कोई लफड़ा नहीं, बस प्यार मेरे भाई। निकोलस पूरन को 100 IPL मैच पूरे करने पर बधाई। तुम पर गर्व है भाई, अभी तो और भी बहुत सारे मैच आने बाकी हैं। वैसे, वो बाउंसर कैसा था?”