×

Infosys Prize 2025: प्राकृत भाषा के विद्वान सहित 6 वैज्ञानिकों को मिला सम्मान

इंफोसिस साइंस फाउंडेशन ने 2025 के पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की है, जिसमें प्राकृत भाषा के विद्वान एंड्रयू ओलेट सहित 6 वैज्ञानिक शामिल हैं। यह पुरस्कार विज्ञान, नवाचार और मानविकी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले युवा शोधकर्ताओं को दिया जाता है। सभी विजेताओं को एक लाख अमेरिकी डॉलर, स्वर्ण पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। जानें किन श्रेणियों में ये पुरस्कार दिए गए और कौन से वैज्ञानिक इस बार सम्मानित हुए हैं।
 

Infosys Prize 2025 की घोषणा

Infosys Prize 2025 Image Credit source: Social Media


Infosys Prize 2025: इंफोसिस साइंस फाउंडेशन (ISF) ने 2025 के लिए पुरस्कार विजेताओं की सूची जारी की है। इस बार प्राकृत भाषा के विशेषज्ञ एंड्रयू ओलेट सहित कुल 6 वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार विज्ञान, नवाचार और मानविकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले युवा शोधकर्ताओं को दिया जाता है। सभी विजेताओं को एक लाख अमेरिकी डॉलर, एक स्वर्ण पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।


आइए जानते हैं कि किन वैज्ञानिकों को यह पुरस्कार मिला है और किस श्रेणी में उन्हें सम्मानित किया गया है।


पुरस्कार की श्रेणियाँ

इन श्रेणियों में दिया जाता है पुरस्कार


इंफोसिस साइंस फाउंडेशन द्वारा पुरस्कार छह श्रेणियों में प्रदान किया जाता है। ये श्रेणियाँ हैं: अर्थशास्त्र, इंजीनियरिंग और कंप्यूटर विज्ञान, मानविकी और सामाजिक विज्ञान, जीवन विज्ञान, गणितीय विज्ञान और भौतिक विज्ञान।


विजेताओं की सूची

इन्हें मिलेगा इंफोसिस पुरस्कार


एंड्रयू ओलेट: मानविकी और सामाजिक विज्ञान श्रेणी में एंड्रयू ओलेट का चयन किया गया है। वह शिकागो विश्वविद्यालय में दक्षिण एशियाई भाषाओं और सभ्यताओं के विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। उनकी भाषाई विशेषज्ञता और ज्ञान के लिए उन्हें जाना जाता है।


अंजना बद्रीनारायणन: लाइफ साइंस श्रेणी में अंजना का नाम चुना गया है। वह बेंगलुरु के नेशनल सेंटर फॉर बायोलॉजिकल साइंसेज में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। उन्हें जीनोम रखरखाव और मरम्मत की प्रक्रिया में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।


निखिल अग्रवाल: अर्थशास्त्र श्रेणी में निखिल का चयन किया गया है। वह मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में प्रोफेसर हैं और मार्केट डिजाइन पर उनके कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा।


सुशांत सचदेवा: इंजीनियरिंग और कंप्यूटर विज्ञान श्रेणी में सुशांत का नाम शामिल किया गया है। वह यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो में प्रोफेसर हैं और मैथमैटिकल ऑप्टिमाइजेशन में उनके शोध के लिए उन्हें चुना गया है।


कार्तिश मंथिरम: भौतिक विज्ञान में कार्तिश का चयन किया गया है। वह कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में केमिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर हैं और नवीकरणीय ऊर्जा के लिए इलेक्ट्रोकेमिकल विधियों के विकास हेतु सम्मानित हुए हैं।


सव्यसाची मुखर्जी: गणित श्रेणी में सव्यसाची का नाम चुना गया है। वह टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च, मुंबई में एसोसिएट हैं और कॉम्प्लेक्स डायनामिक्स और क्लीनियन ग्रुप थ्योरी पर उनके शोध के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है।