Guru Gochar 2026: इन 4 राशियों के लिए शुरू होगा सुनहरा समय
Guru Gochar 2026: बृहस्पति का कर्क राशि में प्रवेश
Guru Gochar 2026: ज्ञान, भाग्य, धन, संतान और सुख-समृद्धि के प्रतीक देवगुरु बृहस्पति ने आज कर्क राशि में कदम रखा है। यह गोचर 2 बजकर 25 मिनट पर हुआ। ज्योतिष के अनुसार, बृहस्पति का कर्क राशि में आना चार राशियों के लिए अत्यंत शुभ साबित होगा। इन राशियों का सुनहरा दौर शुरू होने वाला है, और किस्मत हर कदम पर उनका साथ देगी। करियर में अभूतपूर्व सफलता की संभावनाएं बन रही हैं। आइए जानते हैं कौन सी राशियां हैं जो बृहस्पति के इस गोचर से धन की वर्षा करेंगी।
मेष राशि (Aries): करियर में मिलेगी जबरदस्त सफलता
मेष राशि के जातकों के लिए बृहस्पति का गोचर बेहद फायदेमंद साबित होगा। यदि आप लंबे समय से प्रमोशन की उम्मीद कर रहे थे, तो यह इच्छा जून में पूरी हो सकती है। कार्यस्थल पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य से संतुष्ट होकर आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। नए आय के स्रोत भी खुलेंगे और अचानक धन की प्राप्ति की संभावना है।
कर्क राशि (Cancer): तरक्की के खुलेंगे रास्ते
गुरु ने आपकी राशि में प्रवेश किया है, जिससे आपको सबसे अधिक लाभ होगा। व्यापार में मुनाफा होने की संभावना है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने की उम्मीद है। निवेश के लिए यह समय अनुकूल है। परिवार में चल रहे विवाद सुलझेंगे और परिवार के साथ तीर्थ यात्रा की योजना बन सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio): भाग्य का मिलेगा पूरा साथ
वृश्चिक राशि के लिए बृहस्पति का गोचर अत्यंत लाभकारी होगा। आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। जो छात्र किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। वाहन और संपत्ति की खरीदारी के लिए भी शुभ समय है। पैतृक संपत्ति से भी लाभ होने की प्रबल संभावनाएं हैं।
मीन राशि (Pisces): शनि साढ़ेसाती से मिलेगी राहत
गुरु का गोचर मीन राशि वालों के लिए 'संजीवनी बूटी' की तरह कार्य करेगा। शनि साढ़ेसाती के कष्टदायी चरण से राहत मिलेगी। मानसिक तनाव कम होगा और धन लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और नई नौकरी के प्रस्ताव भी आ सकते हैं।
ध्यान दें
(यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।)
Twitter Embed
News Media