CJP का NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
दिल्ली में CJP का प्रदर्शन
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक के मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर 5 घंटे तक प्रदर्शन किया।
CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि यदि मंत्री शाम 5 बजे तक इस्तीफा नहीं देते हैं, तो पूरे देश में प्रदर्शन किया जाएगा। अगले शनिवार, यानी 13 जून को फिर से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है।
CJI को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति मिली थी, लेकिन अभिजीत और सोनम वांगचुक लगभग 3 बजे धरनास्थल से चले गए, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया।
अभिजीत ने सुबह अमेरिका से लौटने के बाद सीधे जंतर-मंतर का रुख किया था, जहां वे अंबेडकर की आत्मकथा और संविधान की कॉपी लेकर पहुंचे।
इस प्रदर्शन में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी शामिल हुए, साथ ही CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका भी मौजूद थे। आशुतोष IIT कानपुर के पूर्व छात्र हैं और पिछले साल लंदन से भारत लौटे हैं।
CJP के प्रदर्शन के मद्देनजर इंदिरा गांधी एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशनों और दिल्ली के बॉर्डर पॉइंट्स पर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। 1000 से अधिक पुलिसकर्मी पहले से निर्धारित स्थानों पर तैनात किए गए थे।
अभिजीत ने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी अपनी मांग पर अड़ी हुई है। उन्होंने शिक्षा मंत्री को इस्तीफे के लिए 5 दिन का अल्टीमेटम दिया है। यदि उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं, तो 13 जून को फिर से प्रदर्शन किया जाएगा।