CBSE कक्षा 12वीं इतिहास प्रश्न पत्र: पिछले साल के प्रश्नों से तैयारी करें
सीबीएसई 12वीं इतिहास प्रश्न पत्र 2025
सीबीएसई 12वीं इतिहास
प्रश्न पत्र 2025
सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन जल्द ही होने वाला है, जो छात्रों के भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई विद्यार्थी इस परीक्षा के आधार पर आगे की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। यदि आप इतिहास विषय में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते हैं, तो पिछले साल के प्रश्न पत्रों का अध्ययन करना फायदेमंद रहेगा। अब आप आसानी से पिछले साल के प्रश्न पत्रों को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी तैयारी को और मजबूत बना सकते हैं।
पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों के माध्यम से अभ्यास करने से परीक्षा में आत्मविश्वास बढ़ता है। इससे आप यह समझ पाएंगे कि परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं। सही समय प्रबंधन और महत्वपूर्ण विषयों की पहचान करके आप बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको सीबीएसई की इतिहास परीक्षा के पिछले साल के प्रश्न पत्रों की जानकारी प्रदान कर रहे हैं, जिससे आपकी तैयारी को और मजबूती मिलेगी।
प्रश्न पत्र से कुछ प्रश्नों के उदाहरण
1. हड़प्पा की लिपि के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है ?
- यह लिपी वर्णानुक्रमिक थी
- यह बाएं से दाएं लिखी जाती थी
- इस लिपि को अभी तक पढ़ा नहीं जा सका है
- इस लिपि में कुछ ही चिह्न या प्रतीक हैं
2. हड़प्पा सभ्यता के किस स्थल पर मिट्टी के बने हल के प्रतिरूप मिले हैं ?
- कालीबंगा और धौलावीरा
- शोर्तुघई और लोथल
- बनावली और चोलिस्तान
- संघोल और राखीगढ़ी
3. प्रभावती गुप्त को निम्नलिखित में से किस भूमिका के लिए जाना जाता है ?
- अशोक की पत्नी और बौद्ध संघ की प्रचारक
- मौर्य साम्राज्य की रानी और बौद्ध धर्म की प्रचारक
- समुद्रगुप्त की पत्नी और गुप्त काल की कवयित्री
- चंद्रगुप्त द्वितीय की पुत्री और वाकाटक राजा की पत्नी
4. अल-बरूनी का प्रमुख कार्य ‘किताब-उल-हिंद’ भारत के व्यापक अध्ययन के लिए महत्वपूर्ण है.
निम्नलिखित में से इसका प्राथमिक उद्देश्य क्या था ?
- इस्लामी शिक्षाओं को बढ़ावा देना
- भौगोलिक स्थानों का मानचित्र बनाना
- संस्कृति और रीति-रिवाज़ों की आलोचना करना
- भारतीय संस्कृति का दस्तावेज़ीकरण करना
5. इब्न बतूता अपनी व्यापक यात्राओं के दौरान अपरिचित संस्कृतियों और समाजों का अन्वेषण करने में सक्षम था। निम्नलिखित में से कौन सी योग्यता उसने सबसे अधिक विकसित की ?
- नेतृत्व और न्यायिक प्रबंधन
- सांस्कृतिक योग्यता और कौशलता
- प्रशासनिक और सैन्य ज्ञान
6. 16वीं और 17वीं शताब्दी के भारत के कृषि इतिहास को समझने का निम्नलिखित में से प्रमुख स्रोत कौन सा है ?
- आगरा और दिल्ली के राजस्व रिकॉर्ड
- किसानों और ज़मींदारों के बीच संबंध
- आइन-ए-अकबरी, राजवंश का महत्वपूर्ण इतिहास
- उस समय उगाई जाने वाली कृषि फसलों के प्रकार
7. निम्नलिखित में से कौन सा कथन 16वीं और 17वीं शताब्दी के भारत के ज़मींदारों के बारे में सबसे उपयुक्त है ?
- जमींदार किसानों के लिए शोषक वर्ग थे
- राज्य की ओर से वे राजस्व एकत्र करते थे
- उनके गांव वालों के साथ सदैव सौहार्दपूर्ण संबंध थे
- उनके पास निजी इस्तेमाल के लिए जमीन के छोटे टुकड़े होते थे
8. निम्नलिखित में से 1855 के संथाल विद्रोह का मुख्य कारण कौन सा था ?
- एकमुश्त बंदोबस्त का अधिरोपण
- अंग्रेजों द्वारा सांस्कृतिक दमन
- पाश्चात्य शिक्षा को थोपना
- भारी कर और भूमि अधिग्रहण
9. 1793 के इस्तमरारी बंदोबस्त के संदर्भ में विषम की पहचान कीजिए ।
- सूर्यास्त कानून
- बर्दवान की नीलामी
- पांचवीं रिपोर्ट
- दक्कन दंगा आयोग
10. 1798 में लॉर्ड वेलेज़्ली द्वारा पेश की गई ‘सहायक संधि’ की मुख्य विशेषता निम्नलिखित में से कौन सी थी ?
- अंग्रेजों द्वारा लाई गई मुक्त व्यापार नीति
- अंग्रेजों द्वारा देशी सेना का रखरखाव
- अंग्रेजों द्वारा पश्चिमी रीति-रिवाजों को लागू करना
- अंग्रेजों द्वारा देशी क्षेत्र की सुरक्षा
CBSE 12th इतिहास परीक्षा का पैटर्न
इस परीक्षा में कुल 80 अंक हैं और प्रश्न पत्र में 34 प्रश्न शामिल हैं। इसे पांच भागों में विभाजित किया गया है, जिसमें बहुविकल्पीय, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल हैं। प्रश्न संख्या 34 मानचित्र से संबंधित है। छात्रों को इस परीक्षा को पूरा करने के लिए कुल 3 घंटे का समय दिया गया है।
CBSE कक्षा 12वीं इतिहास प्रश्न पत्र डाउनलोड करें
पिछले साल का पूरा प्रश्न पत्र डाउनलोड करें
आप इस लिंक पर क्लिक करके CBSE कक्षा 12वीं के इतिहास विषय का पूरा प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
Set 1 [CBSE 12वीं हिस्ट्री 2025 प्रश्नपत्र डाउनलोड करें]
Set 2 [CBSE 12वीं हिस्ट्री 2025 प्रश्नपत्र डाउनलोड करें]
Set 3 [CBSE 12वीं हिस्ट्री 2025 प्रश्नपत्र डाउनलोड करें]
Set 4 [CBSE 12वीं हिस्ट्री 2025 प्रश्नपत्र डाउनलोड करें]
Set 5 [CBSE 12वीं हिस्ट्री 2025 प्रश्नपत्र डाउनलोड करें]