70 वर्षीय मौलाना ने 26 वर्षीय महिला से की शादी, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
पाकिस्तान में अनोखी शादी
रावलपिंडी के एक प्रसिद्ध मौलाना, हाकिम बाबर, ने हाल ही में एक 26 वर्षीय महिला से प्रेम विवाह किया है, जो उनसे लगभग 44 साल छोटी हैं। मौलाना की उम्र 70 वर्ष है। इस जोड़े ने निकाह के बाद एक पेशेवर ब्राइडल फोटोशूट कराया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
जब भी कोई बड़ा उम्र का व्यक्ति छोटी उम्र की महिला से शादी करता है, समाज में चर्चा शुरू हो जाती है। पाकिस्तान में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। हाकिम बाबर की शादी का वीडियो तेजी से फैल रहा है, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाकिम बाबर ने अपनी पत्नी के साथ एक प्रोफेशनल फोटोशूट कराया है, और अब कंटेंट क्रिएटर्स उनके घर जाकर उनसे सवाल कर रहे हैं। हाकिम बाबर ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि उनकी शादी एक प्रेम विवाह है।
एक वीडियो में हाकिम बाबर ने कहा कि उम्र केवल एक संख्या है और दिल हमेशा जवान रहना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पत्नी तलाकशुदा थीं और यह शादी अल्लाह के आदेश और पैगंबर मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) की सुन्नत के अनुसार है।
70-year-old Pakistani Maulana Hakim sahib’s bridal photoshoot…
— THE UNKNOWN MAN (@Theunk5555)
उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया, इसलिए आलोचना क्यों हो रही है। हाकिम बाबर की पत्नी ने भी कहा कि सच्चे प्यार में उम्र का कोई महत्व नहीं होता।