16 मई 2026 का राशिफल: जानें अपनी राशि का हाल
आज का राशिफल
16 मई 2026 का राशिफल: आज शनिवार, 16 मई 2026 है। ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या और भरणी नक्षत्र के विशेष संयोग के साथ आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण संदेश लेकर आया है। ग्रहों की स्थिति कुछ जातकों के लिए आर्थिक लाभ के द्वार खोल रही है, वहीं व्यापारिक जगत में अनाज और धातुओं की कीमतों में तेजी के संकेत मिल रहे हैं।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सलाह है कि अतीत की नकारात्मकता को भुलाकर वर्तमान पर ध्यान दें, सफलता अवश्य मिलेगी। स्वजनों का सहयोग आपके कार्यों को पूरा करने में मदद करेगा, लेकिन अनावश्यक विवादों से बचना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए आज धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। सुख-साधनों में वृद्धि होगी और उच्च अधिकारियों से संपर्क बढ़ेगा। हालांकि, ऐश्वर्य पर अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है, जिस पर नियंत्रण रखना आवश्यक है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज आर्थिक दृष्टि से शुभ दिन है; लंबे समय से रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफलता मिलेगी और व्यावसायिक यात्राएं सफल रहेंगी। निजी दायित्वों की पूर्ति से मन को संतोष मिलेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को आत्मविश्वास के साथ अपनी बात कहने की सलाह दी जाती है, इससे आपकी राह आसान होगी। आज अपने सामान की सुरक्षा के प्रति सचेत रहें। मानसिक विकारों से मुक्ति मिलेगी और दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को कानूनी मामलों में सावधानी से निर्णय लेने की आवश्यकता है। आपका खोया हुआ विश्वास पुनः प्राप्त होगा। विवादास्पद मामलों को फिलहाल टालना बेहतर है; किसी पूज्य व्यक्ति की सलाह अवश्य लें।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को आज विरोधियों की आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। पूंजी निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। कार्य की अधिकता से थकान महसूस होगी। आज किसी अनुभवी महिला की सलाह लेना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए स्वास्थ्य में सुधार होगा जिससे आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। साझेदारी में किसी बड़ी योजना की शुरुआत कर सकते हैं। आर्थिक संसाधनों में वृद्धि होगी और सामाजिक कार्यों में आपका उत्साह बना रहेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को सतर्क रहना चाहिए, कुछ लोग आपको गुमराह कर नुकसान पहुँचाने की कोशिश कर सकते हैं। प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी। राजनैतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आज आपको अत्यधिक लाभ प्राप्त होने की संभावना है।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए किसी मित्र की मदद से आप अपने बिखरे हुए कार्यों को समेटने में सफल होंगे। राजकीय कार्यों में आपका पक्ष मजबूत होगा और धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। कामकाज में कुछ बाधाएं आएंगी लेकिन वे शीघ्र ही दूर हो जाएंगी।
मकर राशि
मकर राशि वालों को अपनी सूझबूझ से आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है, सफलता आपका इंतज़ार कर रही है। युवाओं के लिए कामकाज के नए अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, विशेषकर पेट की समस्याओं से कष्ट संभव है। वाद-विवाद से बचें।
कुम्भ राशि
कुम्भ राशि के जातकों के लिए आज पुराने सपने पूरे हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में जुटे छात्रों को सफलता मिलेगी। परिवार का सुख एवं भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय में आज अनपेक्षित मेहमानों का आगमन हो सकता है।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आत्मविश्वास की कमी के कारण आप बड़े फैसले लेने में हिचकिचा सकते हैं। अपनी कार्य योजना को गुप्त रखें और गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। आपके प्रयासों का उचित लाभ आपको अवश्य प्राप्त होगा।
भरणी नक्षत्र का बाजार पर प्रभाव
शनिवार 16 मई 2026 को ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या के दिन भरणी नक्षत्र के प्रभाव से बाजार में तेजी का रुख देखा जाएगा। व्यापारिक ज्योतिषीय गणना के अनुसार, गेहूं, चना, कपास, सन् वस्त्र और तांबा के भाव में विशेष तेजी आने की संभावना है। अन्य वस्तुओं में भी हल्की तेजी की लाइन बनी रहेगी। निवेशकों और व्यापारियों के लिए आज का दिन सक्रियता भरा रहेगा। आज का विशेष भाग्यांक 2512 है।