1500 वर्ष पुरानी बौध मूर्ति का रहस्य: वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
1500 साल पुरानी मूर्ति का रहस्य
धरती पर कई रहस्यमय चीज़ें हैं, जिनके बारे में आज तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। विज्ञान लगातार इन रहस्यों को उजागर करने की कोशिश कर रहा है। हाल ही में एक ऐसी खोज हुई है, जिसने सभी को चौंका दिया है।
आज हम आपको एक बौध धर्म के भिक्षु की मूर्ति के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे लेकर वैज्ञानिकों ने कुछ अद्भुत दावे किए हैं। बौध धर्म के अनुयायी भारत और अन्य देशों में भी मौजूद हैं, विशेषकर एशिया में।
हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक मूर्ति की खोज की है, जो लगभग 1500 साल पुरानी बताई जा रही है। यह मूर्ति सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
नीदरलैंड के वैज्ञानिकों ने इस मूर्ति का अध्ययन किया और पाया कि इसमें कुछ खास है। जब इस मूर्ति का सीटी स्कैन किया गया, तो पता चला कि इसके अंदर एक मम्मी है, जो ध्यान में बैठी हुई है। यह जानकारी वैज्ञानिकों के लिए बेहद चौंकाने वाली थी।