13 वर्षों तक मां की लाश के साथ रहने वाले व्यक्ति की चौंकाने वाली कहानी
एक अनोखी और दुखद कहानी
मां की मृत्यु का गम हर किसी को होता है, और कई लोग इस दर्द से उबरने में वर्षों लगाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताएंगे, जो अपनी मां के निधन के बाद इतना दुखी हुआ कि उसने उनकी लाश को 13 साल तक अपने घर में रखा। यह व्यक्ति अपनी मां की याद में इतना खो गया कि उसने कब्र से शव निकालकर उसे अपने सोफे पर बैठा दिया और उससे बातें करता रहा।
76 वर्षीय एल मैरियन, जो दक्षिण-पश्चिम पोलैंड के रेडलिन में रहते हैं, को एक दिन उनके जीजा ने घर के बाहर पागल की तरह घूमते हुए देखा। जब पैरामेडिक्स को बुलाया गया, तो उन्होंने घर के अंदर जो देखा, उससे सभी हैरान रह गए। सोफे पर उनकी मां की लाश बैठी हुई थी। तुरंत मैरियन को घर से दूर ले जाया गया और पुलिस को सूचित किया गया। डीएनए जांच से पता चला कि यह लाश उनकी मां जादविगा की थी, जिनका निधन जनवरी 2010 में हुआ था।
पुलिस ने जब कब्र पर पहुंचकर देखा, तो वहां कोई शव नहीं था। ऐसा प्रतीत होता है कि मैरियन ने शव को दफनाने के तुरंत बाद खोदकर घर ले आया।
जांच में यह भी सामने आया कि मैरियन ने शव को सुरक्षित रखने के लिए कुछ रसायनों का उपयोग किया था। लाश से मोथबॉल की गंध आ रही थी। पुलिस के अनुसार, वह अपनी मां की लाश को इस तरह रखता था कि वह टीवी देख सकें। वह घंटों तक शव से बातें करता था और कभी-कभी उसे खाना भी खिलाने की कोशिश करता था। जब उसकी मां की आवाज नहीं आती थी, तो वह रोने लगता था।
अंततः शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे मैरियन के बारे में बहुत कम जानते थे। कई लोगों ने तो उसे देखा भी नहीं था, क्योंकि वह दिन में सोता था और रात में जागता था। एक महिला ने बताया कि उसके पति कहा करते थे कि जब वह बाहर निकलता था, तो सभी लोग डरकर छिप जाते थे।