‘मौत का कुआं’ का विदेशी टूरिस्ट का अनोखा रिएक्शन वायरल
विदेशी टूरिस्ट का ‘मौत का कुआं’ पर रिएक्शन
वायरल वीडियो: भारत के मेलों में मशहूर ‘मौत का कुआं’ का जादू अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी छा गया है। कंटेंट क्रिएटर एडी रोसेंथल ने जब इस अद्भुत अनुभव को देखा, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस विदेशी टूरिस्ट का रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।
नोट का अद्भुत स्टंट
इस वायरल वीडियो में एडी ‘मौत के कुएं’ के पास खड़े होकर इस रोमांचक अनुभव का आनंद ले रहे हैं। उनके हाथ में 20 रुपये का नोट है। तभी एक स्टंटमैन बिना हैंडल पकड़े बाइक को तेज गति से उनकी ओर लाता है और चुटकी में नोट को उड़ा ले जाता है।
वीडियो में एडी की खुशी देखने लायक है। जैसे ही स्टंटमैन ने उनके हाथ से नोट लिया, वह कैमरे की ओर देखकर चिल्ला उठे- This can only happen in India! (यह सिर्फ भारत में ही हो सकता है)।
इंस्टाग्राम पर @eddyrosenthal द्वारा साझा किए गए इस वीडियो को अब तक 73 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और 5 लाख 68 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। एडी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, यह मेरी अब तक की देखी गई सबसे क्रेजी चीजों में से एक है।
फिजिक्स का अद्भुत खेल
यह केवल एक स्टंट नहीं है, बल्कि यह एक अद्भुत कला है जो जान जोखिम में डालकर की जाती है। ‘मौत का कुआं’ वास्तव में अपकेंद्र बल (Centrifugal Force) का कमाल है। बाइक और कार की गति इतनी तेज होती है कि वे गुरुत्वाकर्षण को मात देकर दीवार पर चिपके रहते हैं। लेकिन एक सेकंड की चूक से सब कुछ खत्म हो सकता है। ये कलाकार रोज अपनी जान जोखिम में डालकर दर्शकों का मनोरंजन करते हैं।