हरिद्वार में दूल्हे की अजीब हरकतें, दुल्हन के उड़े होश
शादी की पहली रात का अजीब अनुभव
वायरल न्यूज़: शादी का दिन हर लड़की के लिए बेहद खास होता है। लेकिन हरिद्वार की एक लड़की के लिए यह दिन एक बुरे सपने में बदल गया। बिदाई के बाद जब वह ससुराल पहुंची, तो उसकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था।
उसकी शादी उसके पसंदीदा लड़के से परिवार की सहमति से हुई थी। लेकिन शादी की पहली रात को दूल्हे ने कुछ ऐसा किया कि दुल्हन के होश उड़ गए।
यह घटना हरिद्वार की है, जहां दुल्हन ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कहा कि पति रात में उसके पास आने के बजाय लड़कियों की तरह मेकअप करता है। ससुराल वालों ने उसे धोखे में रखकर शादी करवाई।
पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी इस साल हरियाणा के यमुनानगर के एक युवक से हुई थी। लेकिन शादी के बाद उसे पता चला कि उसका पति समलैंगिक है। लड़की के परिवार का कहना है कि शादी में लगभग 70 लाख रुपये खर्च हुए और दूल्हे को एक लग्जरी गाड़ी भी दी गई। लेकिन अब उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ धोखा हुआ है।
महिला ने कहा कि शादी उसकी सहमति से हुई थी, लेकिन जब रिश्ता तय हुआ, तो वह लड़के से मिलने के लिए बुलाती थी, तो वह मना कर देता था।
शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची, तो पति अजीब हरकतें करने लगा, कभी मेकअप करता तो कभी लड़कियों की तरह व्यवहार करता। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है और इसकी जांच की जा रही है।