शादी के दिन दुल्हे की शराब पीने की आदत ने बचाई लड़की की जिंदगी
शादी के दिन का अनोखा मामला
एक लड़की शादी के बाद अपने नए घर जाने की उम्मीद करती है कि उसका पति और ससुराल वाले अच्छे होंगे। लेकिन कई बार अरेंज मैरिज में हम लड़के की सही पहचान नहीं कर पाते, जिससे शादी के बाद पछतावा होता है। उत्तर प्रदेश के अकबरपुर में एक शादी के दौरान एक लड़की की किस्मत ने उसका साथ दिया, जब उसे शादी के दिन ही दूल्हे और उसके परिवार की एक बुरी आदत का पता चला।
लड़की ने सोचा कि अगर वह आज शादी कर लेगी, तो उसे जीवनभर ऐसे लोगों के साथ रहना पड़ेगा। इसके बाद उसने न केवल अपनी शादी रुकवाई, बल्कि दूल्हा और उसके पिता को पुलिस के हवाले भी कर दिया। आइए जानते हैं इस मामले की पूरी कहानी।
बिहार के नालंदा जिले में पुलिस में कार्यरत उदय रजक का विवाह अकबरपुर की अनुषा से तय हुआ था। जब उदय अपनी बारात लेकर अकबरपुर पहुंचा, तो उसने और उसके बारातियों ने शराब पीकर गाली-गलौज शुरू कर दी। इस दौरान डीजे पर नाचने को लेकर दूल्हा और दुल्हन के परिवार में झगड़ा हो गया, जिसमें दूल्हे के पिता राजकिशोर और अन्य रिश्तेदार घायल हो गए।
हालांकि, बाद में मामला शांत हुआ और दूल्हा-दुल्हन को स्टेज पर ले जाया गया। लेकिन स्टेज पर भी दूल्हा और उसके बाराती नशे में थे। दुल्हन अनुषा ने देखा कि दूल्हे के मुंह से शराब की बदबू आ रही है। उसने सोचा कि अगर वह चुप रही, तो उसे जीवनभर पछताना पड़ेगा। ऐसे व्यक्ति से शादी करने से बेहतर है कि वह कुंवारी ही रहे।
अनुषा ने बिना किसी को बताए पुलिस को फोन किया और सारी जानकारी दी। उसने कहा कि अगर पुलिस का जवान खुद शराब पीने का आदी है, तो वह दूसरों को कैसे रोकेगा। कुछ ही देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हा उदय और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया।
जेल में बंद होने के बाद, जब दूल्हे का नशा उतरा, तो उसे अपनी गलती का एहसास हुआ और उसने पुलिस से माफी मांगी। लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। अनुषा की समझदारी ने उसकी जिंदगी को बर्बाद होने से बचा लिया। यदि उसने सही समय पर निर्णय नहीं लिया होता, तो उसे आगे कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता था। इसलिए, जब भी आप अपनी बेटी की शादी करें, तो लड़के के बैकग्राउंड की पूरी जांच करें।