पड़ोसी की अजीब शिकायत: रात 10 बजे के बाद संबंध बनाने पर बैन
पड़ोसी की अजीब शिकायत
पड़ोसी की अजीब शिकायत: घर के अंदर इंसान अपनी जिंदगी जीता है और अपने साथी के साथ खुलकर समय बिताता है। लेकिन क्या किसी के बेडरूम में क्या हो रहा है, यह पड़ोसी या समाज तय कर सकते हैं? एक महिला ने सोशल मीडिया पर अपनी कहानी साझा की, जिसमें उसने बताया कि उसके पड़ोसी ने रात 10 बजे के बाद संबंध बनाने पर रोक लगा दी है। आइए जानते हैं पूरी कहानी।
महिला ने रेडिट पर बताया कि वह एक अपार्टमेंट में रहती है, जहां की दीवारें इतनी पतली हैं कि आवाजें आसानी से एक फ्लैट से दूसरे फ्लैट में चली जाती हैं। वह हमेशा कोशिश करती है कि ज्यादा शोर न हो, लेकिन उसके पड़ोसी को उसकी रात की गतिविधियों से परेशानी हो गई।
महिला ने कहा कि उसके पड़ोसी ने इसे 'असभ्य और अनुचित' बताते हुए एक नोट लिखा। उसने नोट को रेडिट पर साझा किया, जिसमें लिखा था, 'नमस्ते! मैं तुम्हारा पड़ोसी हूं। मुझे यह लिखने की जरूरत नहीं होनी चाहिए थी, लेकिन अब यह मुझे बहुत परेशान कर रहा है। मुझे तुम्हारी आवाज से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन मुझे समय से परेशानी है। रात में देर तक, खासकर स्कूल की रातों में, जब लोग पढ़ाई या आराम करने की कोशिश कर रहे होते हैं, तब यह असभ्य लगता है। मैं समझता हूं कि तुम दोनों दूर रहते हो और जब मिलते हो तो समय का आनंद लेना चाहते हो, लेकिन कृपया इसे 10 बजे, 11 बजे, 12 बजे और उससे आगे न करें। यह मेरी नींद और पढ़ाई में बाधा डाल रहा है।'
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर फूटा ठहाकों का सैलाब
यह नोट पढ़कर सोशल मीडिया यूजर्स हंसी नहीं रोक पाए। एक यूजर ने लिखा, 'रात 10 बजे संबंध बनाना? ये तो बहुत बड़ा अपराध हो गया!' वहीं, दूसरे ने मजाक में कहा, 'मेरा ऊपर वाला पड़ोसी रात 12 बजे क्रॉसफिट वर्कआउट करता है, लेकिन मैं कुछ नहीं कहता, बस सह लेता हूं!'
क्या यह शिकायत सही है?
शोर की शिकायत जायज, लेकिन बैन करना गलत
कुछ लोग पड़ोसी की शिकायत को सही मानते हैं, लेकिन यह तय करना कि हम अपने बेडरूम में कब क्या करें, यह किसका काम है? शोर की शिकायत करना सही है, और आप पड़ोसी से आवाज कम करने के लिए कह सकते हैं। लेकिन रात 10 बजे के बाद संबंध बनाने पर बैन लगाना कहीं से भी उचित नहीं है।