×

BPSC ASO 2025: फाइनल आंसर-की जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे बीपीएससी की वेबसाइट पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 10 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी, और परिणाम नवंबर में आने की संभावना है। जानें आंसर-की कैसे डाउनलोड करें और भर्ती प्रक्रिया के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी।
 

BPSC ASO फाइनल आंसर-की जारी

आंसर-की BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है.
Image Credit source: freepik


बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा के लिए फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार इसे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर देख सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं। यह परीक्षा 10 सितंबर 2025 को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। आइए जानते हैं कि परिणाम कब तक घोषित किए जा सकते हैं।


फाइनल आंसर-की को प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के समाधान के बाद जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भर्ती परीक्षा का परिणाम नवंबर में जारी किया जा सकता है, लेकिन आयोग ने इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार आगे की चयन प्रक्रिया में भाग लेंगे।


BPSC ASO फाइनल आंसर-की 2025 डाउनलोड कैसे करें


  • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर फाइनल आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
  • आंसर-की पीडीएफ के रूप में स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • अब इसे चेक करें और प्रिंट निकाल लें।


BPSC ASO फाइनल आंसर-की डाउनलोड लिंक पर क्लिक करके उम्मीदवार आसानी से फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।


BPSC ASO भर्ती 2025: कितने पदों पर होनी हैं भर्तियां?


असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के लिए कुल 41 पदों पर भर्तियों के लिए लिखित परीक्षा 10 सितंबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा में 150 अंकों के लिए 150 प्रश्न पूछे गए थे। प्रोविजनल आंसर-की 19 सितंबर को जारी की गई थी। इस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को 22 सितंबर से 28 सितंबर तक का समय दिया गया था, जिसमें प्रति प्रश्न 250 रुपए की फीस निर्धारित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। चयन प्रक्रिया प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से होगी।