गर्मियों के लिए बेहतरीन ड्रेस स्टाइल: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से प्रेरणा लें
गर्मियों में पहनने के लिए स्टाइलिश ड्रेस
अमायरा दस्तूर ने एक ऑफ-व्हाइट टाई एंड डाई ड्रेस पहनी है, जिसमें टरक्वायज ब्लू का टच है। इस ड्रेस में वी-नेकलाइन और स्लिट शामिल है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है। आप भी इस तरह की काफ्तान ड्रेस को अपनी गर्मियों की वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं। यह ड्रेस न केवल आरामदायक है, बल्कि हर बॉडी टाइप पर भी सूट करती है।
जैकलीन फर्नांडिस का ग्लैम लुक
जैकलीन फर्नांडिस अपने आकर्षक और स्टाइलिश लुक से सभी का ध्यान खींचती हैं। गर्मियों की वार्डरोब में आप उनकी तरह एक फ्लोरल प्रिंट वाली स्ट्रैपी मिडी ड्रेस जोड़ सकती हैं, जिसमें फ्रिल डिटेलिंग हो। यह ड्रेस आपको एक प्रिटी लुक देगी और बेहद आरामदायक भी होगी। गर्मियों में इसे डेली वियर से लेकर डे आउट तक पहना जा सकता है।
Image: jacquelienefernandez
मालविका मोहनन का क्लासिक स्टाइल
मालविका मोहनन ने एक अपर फिट वाली फ्लेयर्ड मिडी ड्रेस पहनी है, जिसमें साइड स्लिट भी है। इस ड्रेस में हाफ पफी स्लीव्स हैं, जो ओल्ड सिनेमा स्टाइल की याद दिलाती हैं। इस तरह की ड्रेस के साथ आप मिनिमलिस्टिक जूलरी पहनेंगी तो एक एस्थेटिक लुक मिलेगा।
Image: malavikamohanan_
श्वेता तिवारी का आरामदायक लुक
श्वेता तिवारी का यह लुक डे आउट और वेकेशन के लिए बिल्कुल सही है। उन्होंने थाईलैंड ट्रिप के दौरान एक कॉलर वाली फुल स्लीव एंकल लेंथ स्ट्रेट लाइन ड्रेस पहनी थी। इस ड्रेस में फ्रंट पर बटन और स्लिट है, जबकि वेस्ट लाइन पर नूडल स्ट्रेप है, जो बेल्ट का काम करती है। यह ड्रेस बेहद कंफर्टेबल होती है।
Image: shweta.tiwari
स्मॉल प्रिंट मिड लेंथ ड्रेस
श्वेता तिवारी का एक और लुक गर्मियों के लिए परफेक्ट है। उनकी तरह आप भी अपनी वार्डरोब में एक स्मॉल प्रिंट मिड लेंथ लाइट फ्लेयर्ड ड्रेस शामिल कर सकती हैं, जिसमें साइड स्लिट हो। नेकलाइन से लेकर स्लीव्स तक, यह ड्रेस काफी सिंपल और सोबर है, जो एक एलिगेंट लुक प्रदान करती है।
Image: shweta.tiwari