दिल्ली में बारिश की संभावना, तापमान में हल्की गिरावट
दिल्ली में मौसम का हाल
मौसम विभाग ने रविवार को दिल्ली में गरज के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की है। राष्ट्रीय राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
सुबह साढ़े आठ बजे दिल्ली में सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 85 है, जो कि 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है।
सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई के मान इस प्रकार हैं: 0 से 50 के बीच 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बेहद खराब', और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।