सुहागरात पर दूल्हा-दुल्हन के मन में चलने वाले विचार
सुहागरात की रात: दूल्हा-दुल्हन के मन में क्या चलता है?
सुहागरात एक ऐसी रात होती है जिसका हर कोई बेसब्री से इंतजार करता है। कुछ लोग तो शादी के रिश्ते की तैयारी करते समय ही इसकी योजना बनाने लगते हैं। लेकिन जब असली सुहागरात का समय आता है, तो वे नर्वस हो जाते हैं। उनके मन में कई विचार और सवाल आते हैं, जो इस खास रात का मजा खराब कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि सुहागरात से पहले दूल्हा-दुल्हन के मन में क्या-क्या चलता है।
सुहागरात से पहले दूल्हा-दुल्हन के मन में चलने वाले विचार
1. सुहागरात पर दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे के करीब आने में संकोच करते हैं। खासकर अरेंज मैरिज में यह संकोच और भी बढ़ जाता है, क्योंकि वे शादी के बाद ही एक-दूसरे के इतने करीब आते हैं। ऐसे में थोड़ी हिचकिचाहट महसूस होती है।
2. यह सोच कि शुरुआत कौन करेगा, भी दूल्हा-दुल्हन को परेशान करती है। दुल्हन सोचती है कि चूंकि वह लड़की है, इसलिए दूल्हे को ही पहल करनी चाहिए, वरना उसकी छवि खराब हो सकती है। वहीं दूल्हा सोचता है कि अगर वह शुरुआत करता है, तो दुल्हन उसे केवल इसी चीज़ में रुचि रखने वाला समझेगी।
3. अरेंज मैरिज में दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को ठीक से नहीं जानते हैं। ऐसे में बिना एक-दूसरे को समझे दोस्ती करना मुश्किल होता है, और उन्हें सीधे सुहागरात मनानी होती है। इसलिए यह सवाल भी आता है कि उनका साथी असल जिंदगी में कैसा है। वे फिजिकल होने से पहले मानसिक रूप से जुड़ना चाहते हैं।
4. सुहागरात पर पति अक्सर पत्नी को गिफ्ट देता है, जिससे उसे यह चिंता रहती है कि वह क्या दे। क्या जो उसने खरीदा है, वह पत्नी को पसंद आएगा? इसके अलावा, उसे अपने कमरे को सजाने की भी चिंता होती है। वह सोचता है कि क्या कमरे का माहौल दुल्हन को पसंद आएगा।
5. सुहागरात से पहले दूध पिलाने की परंपरा भी होती है। दुल्हन अपने पति को दूध पिलाती है, और यह सवाल भी होता है कि क्या पूरा ग्लास दूल्हे को ही पीना है या दुल्हन को भी आधा पीना चाहिए। इसके अलावा, बिस्तर पर कौन किस तरफ सोएगा, यह भी चिंता का विषय होता है।
6. सुहागरात पर प्रोटेक्शन का उपयोग करना है या नहीं, यह सवाल सबसे ज्यादा परेशान करता है। शादी की पहली रात संबंध बनाना होता है और यह भी ध्यान रखना होता है कि क्या वे बच्चे के लिए तैयार हैं। इसमें दूल्हा और दुल्हन की राय अलग हो सकती है, और दुल्हन इस पर खुलकर बात नहीं कर पाती।
7. क्या मुझे खुद अपने कपड़े उतारने हैं या मेरा साथी इसे उतारेगा? यह सवाल भी कई नवविवाहित जोड़ों को परेशान करता है। इसके बाद कपड़े पहनने हैं या नहीं, और बातचीत सेक्स से पहले करनी है या बाद में, ये सब भी उनके मन में चलता रहता है।