श्वेता तिवारी के ट्रिप लुक्स: कैजुअल से क्लासी तक
श्वेता तिवारी के स्टाइलिश लुक्स
श्वेता तिवारी का यह लुक वियतनाम यात्रा के दौरान का है, जिसमें उन्होंने स्ट्रेट लाइन जींस पहनी है, जो बेहद आरामदायक है। इसके साथ, उन्होंने वी नेकलाइन वाला हाफ स्लीव कॉटन टॉप पहना है, जिसमें फ्रिल और स्ट्रैप की खूबसूरत डिटेलिंग है। न्यूड शेड मेकअप, सनग्लासेस और साधारण हेयर स्टाइल के साथ उनका यह कैजुअल लुक पूरी तरह से तैयार है।
(All Image:shweta.tiwari/insta)
सिंगापुर यात्रा के दौरान श्वेता तिवारी ने एक साधारण लेकिन आकर्षक लुक अपनाया। उन्होंने ओवरसाइज ग्राफिक प्रिंट टी-शर्ट के साथ मैचिंग सफेद शॉर्ट्स पहने हैं। इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने रिस्ट वॉच और काले स्नीकर्स का चयन किया है, जो कि छुट्टियों के साथ-साथ रोजमर्रा के लिए भी उपयुक्त है।
गर्मियों में बाहर जाने या दोस्तों के साथ शॉपिंग करने के लिए श्वेता तिवारी का यह लुक बेहतरीन है। उन्होंने कॉटन का नॉट वाला शर्ट स्टाइल टॉप पहना है, जो प्रिंटेड स्कर्ट के साथ मिलकर एक खूबसूरत एस्थेटिक देता है। सनग्लासेस और साधारण मेकअप उनके इस लुक को खास बनाते हैं।
थाईलैंड यात्रा के दौरान श्वेता का लुक भी साधारण और क्लासी था। उन्होंने एंकल लेंथ की ड्रेस पहनी है, जिसमें हल्के और गहरे रंगों का संयोजन है। इस कॉलर ड्रेस में फुल स्लीव्स और फ्रंट स्लिट है, जो स्टाइल के साथ-साथ आराम भी प्रदान करती है।
वियतनाम यात्रा के दौरान श्वेता ने पिंक स्ट्रिप प्रिंट वाली स्लिट स्कर्ट और सफेद टॉप पहना है। स्नीकर्स ने उनके इस कैजुअल लुक को पूरा किया है, जिसमें उन्होंने प्राकृतिक मेकअप और साधारण एसेसरीज के साथ लुक को निखारा है.
कॉलेज जाने वाली लड़कियाँ भी श्वेता तिवारी के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं। उन्होंने सफेद रंग का फुल स्लीव फिटेड क्रॉप टॉप पहना है, जिसे उन्होंने सफेद लेग रिप्ड जींस के साथ जोड़ा है। सटल मेकअप, पर्ल हूप ईयररिंग्स, स्टेटमेंट गोल्डन ब्रेसलेट और बाउंसी हेयर के साथ श्वेता बेहद खूबसूरत लग रही हैं।