भारत की पारंपरिक मिठाइयाँ: चावल के आटे से बनी 5 खास डिशेज
पारंपरिक मिठाइयों की विविधता
पीठा या पिठा एक लोकप्रिय मिठाई है, जो पूर्वी उत्तर भारत के राज्यों जैसे बिहार, ओडिशा, बंगाल और असम में बनाई जाती है। इसे विभिन्न तरीकों से तैयार किया जाता है। कुछ लोग इसमें गुड़ और नारियल की भराई करते हैं और इसे भाप में पकाते हैं, जबकि अन्य इसे दूध के साथ बनाते हैं। ओडिशा में चितौ पीठा चावल के आटे और ताजे कद्दूकस किए नारियल से बनता है, जिसे पैनकेक की तरह तैयार किया जाता है। यह विशेष रूप से त्योहारों के दौरान प्रसाद के रूप में बनाया जाता है।
(Image:reshamjaal/insta)
मोदक: गणेश उत्सव की खास मिठाई
मोदक एक प्रसिद्ध मिठाई है, जो चावल के आटे से बनाई जाती है। यह विशेष रूप से महाराष्ट्र में गणेश उत्सव के दौरान घरों में बनाई जाती है। इसे भगवान गणेश की प्रिय मिठाई माना जाता है। मोदक बनाने के लिए चावल के आटे को पकाकर उसमें गुड़ और नारियल की भराई की जाती है।
(Image: truptis_kitchen2596/insta)
अनरसा: बिहार की खास मिठाई
अनरसा एक चावल के आटे से बनी मिठाई है, जिसमें गुड़ और तिल मिलाए जाते हैं। यह बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम होती है। इसे खासतौर पर होली, सावन, दिवाली और छठ जैसे त्योहारों पर बनाया जाता है। लोग चावल को भिगोकर इसका आटा तैयार करते हैं और इसे धीमी आंच पर तले जाते हैं।
(Image:cookingdiaryathome/insta)
पातिशप्ता: बंगाल का स्वादिष्ट डेजर्ट
पातिशप्ता एक बंगाली मिठाई है, जिसे चावल के घोल से पैनकेक बनाकर नारियल, खोया और गुड़ के मिश्रण से भरा जाता है। इसे पकाए गए गाढ़े दूध में डुबोकर परोसा जाता है। यह मिठाई बेहद नरम और स्वादिष्ट होती है।
(Image:justgotochef/insta)
पटोली: हल्दी के पत्तों में लिपटी मिठाई
पटोली एक पारंपरिक मिठाई है, जो चावल के आटे से बनाई जाती है और इसे हल्दी के पत्तों में पकाया जाता है। यह महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र, गोवा और कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में लोकप्रिय है। चावल के आटे को मुलायम गूंथकर हल्दी के पत्ते पर फैलाया जाता है, जिसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल, गुड़ और इलायची की भराई की जाती है। इसे स्टीम करने से इसमें हल्दी के पत्तों की सुगंध और औषधीय गुण मिलते हैं।
(Image:dinusfoodexperience/insta)