×

बिग बॉस 19 में हंगामा: नीलम के खाना न बनाने पर फरहाना और तान्या में विवाद

बिग बॉस 19 के हालिया एपिसोड में नीलम के खाना न बनाने पर फरहाना और तान्या के बीच तीखी बहस हुई। अमाल ने नीलम का समर्थन किया, जबकि गौरव माफी मांगने से इंकार कर दिया। इस बीच, घरवालों ने राशन के लिए एक टास्क पूरा किया और 80 प्रतिशत राशन कमाया। फरहाना ने चुड़ैल बनकर सबको डराया। जानें इस एपिसोड की और दिलचस्प बातें।
 

बिग बॉस 19 का नया एपिसोड

बिग बॉस 19 के हालिया एपिसोड की शुरुआत फरहाना और नीलम के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद से होती है। नीलम लगातार खाना बनाने से इनकार करती हैं, जिससे फरहाना तान्या से भिड़ जाती हैं। दोनों के बीच तीखी बहस होती है। अमाल नीलम का समर्थन करते हुए गौरव खन्ना से माफी मांगने के लिए कहते हैं, लेकिन गौरव माफी देने से इंकार कर देते हैं। नीलम भी उनसे माफी मांगने से मना कर देती हैं।


इस बीच, अश्नूर और अभिषेक तय करते हैं कि वे लंच बनाएंगे और फरहाना को इसकी जानकारी देते हैं। फरहाना नीलम को लंच के बदले लिविंग एरिया साफ करने के लिए कहती हैं। तान्या अमाल और जिशान से पराठा बनाने के लिए पूछती हैं, लेकिन दोनों मना कर देते हैं। जिशान अमाल से कहते हैं कि वह तान्या से बात नहीं करेंगे। दूसरी ओर, फरहाना, नेहल और मालती अपने ग्रुप बनाने की योजना बनाते हैं। वहीं, अमाल और शहबाज, मालती की सुंदरता पर चर्चा करते हैं।


फरहाना डस्टबिन साफ न होने पर नाराज हो जाती हैं और उसे खाली कर देती हैं। दूसरी तरफ, मालती किचन में जाकर रोटी बनाने की तैयारी करती हैं। नेहल आटा गूंथती हैं, जबकि मालती छोटी रोटियां बनाती हैं और मृदुल रोटियां जल जाती हैं। गौरव रोटियां बेलने का तरीका बताते हैं, लेकिन मालती उन्हें रोक देती हैं। फिर नेहल रोटियां बनाना सिखाती हैं।


कुनिका सदानंद, नेहल को चावल बनाने का तरीका बताती हैं। तान्या, कुनिका से अमाल के लिए पराठा मांगती हैं, लेकिन कुनिका मना कर देती हैं। बिग बॉस फिर घरवालों को राशन के लिए एक टास्क देते हैं, जिसमें मालती और तान्या के सेशन होते हैं। इस दौरान सभी को एक प्रैक्टिकल टेस्ट दिया जाता है, जिसमें उन्हें एक फिगर बनाना होता है। बिग बॉस एक मिनट का समय देते हैं और फरहाना इस फिगर को चेक करेंगी।


मालती प्रणित और फरहाना की हाथ की रेखाएं देखती हैं और उन्हें सलाह देती हैं। इसके बाद वह अभिषेक और अश्नूर की हाथ की रेखाएं देखती हैं। वह अभिषेक को झूठा बताती हैं। फिर बशीर और नेहल की हाथ की रेखाएं देखती हैं। तान्या और नीलम का हाथ देखकर नीलम को ओवर थिंकिंग करने की सलाह देती हैं, जबकि तान्या को मेहनत न करने के लिए कहती हैं। गौरव खन्ना का हाथ देखकर कहती हैं कि उन्हें भारतीय खाना बनाना आता है। शहबाज को आलसी बताती हैं। जिशान को प्रैक्टिकल बताते हुए गुंडा टाइप पर्सनैलिटी कहती हैं। कुनिका को सोर्टेड बताती हैं। मालती का सेशन खत्म होते ही प्रैक्टिकल सेशन शुरू होता है।


टास्क पूरा होने के बाद घरवालों को मिला 80 प्रतिशत राशन

इसके बाद, तान्या मित्तल, अभिषेक, प्रणित और गौरव को मोटिवेशनल स्पीच देती हैं। फिर मालती और अमाल को भी मोटिवेट करती हैं। इस बीच शहबाज उनका मजाक उड़ाते हैं। सेशन खत्म होने के बाद प्रैक्टिकल होता है। बिग बॉस बताते हैं कि घरवालों ने 80 प्रतिशत राशन कमाया है। राशन आने पर, अभिषेक एक पैकेट में गुड़ निकालकर खाने लगते हैं। नेहल इसे नोटिस करती हैं और आपत्ति जताती हैं। फरहाना, नेहल, अमाल और कुनिका अभिषेक के इस व्यवहार पर आपत्ति जताते हैं। फिर एक साइड में बैठकर अभिषेक, अश्नूर की हाथ की रेखाएं देखते हैं और मजाक करते हैं।


चुड़ैल बनीं फरहाना भट्ट

वहीं, तान्या मित्तल, जिशान को मनाने आती हैं और उन्हें सॉरी बोलती हैं। शहबाज मजाक करते हुए फरहाना को पूल में धक्का दे देते हैं। इसके बाद, फरहाना अपने बिखरे बालों और गीले कपड़ों के साथ घरवालों को डराने लगती हैं। वह चुड़ैल बनकर सबको डराती हैं और शहबाज को तकिये से मारती हैं। नीलम फरहाना से डर जाती हैं।


46वें दिन की शुरुआत

46वें दिन की शुरुआत ‘व्हाइट इज योर मोबाइल नंबर’ गाने से होती है। मालती, अमाल के पास जाकर बात करने की कोशिश करती हैं, लेकिन अमाल बेड पर लेटे रहते हैं। फिर मालती जिशान के पास जाकर अगले हफ्ते के कैप्टन बनने वाले कंटेस्टेंट्स के बारे में चर्चा करती हैं। कुनिका, मालती को किचन में रहने के लिए कहती हैं। अभिषेक और अश्नूर किचन की तरफ जाते हैं। किचन में काम करने से पहले अभिषेक की आरती होती है। कुनिका, अभिषेक और अश्नूर के साथ किचन में नाचती हैं।